Advertisement
बड़ी ख़बर

Uttarakhand Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

Share
Advertisement

उत्तराखंड: उत्तराखंड कांग्रेस ने काफी गुणा भाग के बाद आखिरकार अपने प्रत्याशियों की पहली सूची (Uttarakhand Congress Candidate List) जारी कर दी है, पार्टी ने शुक्रवार शाम हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में 70 सीटों में से 53 पर मुहर लगा दी थी। बाकी शेष सीटों को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक की कमेटी बना दी है जो प्रदेश नेताओं व स्क्रीनिंग कमेटी के साथ बैठकर एक से दो दिनों में पेंडिंग सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर सीईसी के सामने रखेगी।

Advertisement

पिछले डेढ़ महीने से कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार करने में जुटे हुए थी, लेकिन जिस तरीके के हालात कांग्रेस में दिखाई दिए और गुटबाजी दिखाई दी उसके बाद अब जाकर कांग्रेस अपने लिस्ट जारी कर पाई है हालांकि अभी भी कुछ सीटों पर लिस्ट जारी नहीं हुई है। जिसकी एक से दो दिनों में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

देखिए लिस्ट

भाजपा परसों ही 59 सीटों पर टिकटों का ऐलान कर चुकी है और शनिवार को कांग्रेस ने भी 53 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।हालाँकि पहली लिस्ट में पूर्व सीएम और कांग्रेस के चुनाव अभियान को लीड कर रहे हरीश रावत की सीट को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हो पाया है। रामनगर और सल्ट की उलझन में रणजीत रावत का टिकट भी तय नहीं हो सका है। जबकि पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय की टिहरी सीट से उम्मीदवारी भी पेंडिंग में रखी गई है।

कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों की सूची

सीट और प्रत्याशी का नाम

पुरोला     -मालचंद

यमुनोत्री -दीपक बिजल्वाण

गंगोत्री -विजयपाल सिंह सजवाण

बदरीनाथ-राजेंद्र सिंह भंडारी

थराली (अ.जा) -डॉ. जीत राम

कर्णप्रयाग -मुकेश सिंह नेगी

केदारनाथ -मनोज रावत

रुद्रप्रयाग -प्रदीप थपलियाल

घनसाली (अ.जा) -धनीलाल शाह

देवप्रयाग -मंत्री प्रसाद नैथानी

प्रतापनगर -विक्रम सिंह नेगी

धनौल्टी -जोत सिंह बिष्ट

चकराता (अ.ज.जा) – प्रीतम सिंह

विकासनगर -नव प्रभात

सहसपुर -आर्येंद्र शर्मा

धर्मपुर -दिनेश अग्रवाल

रायपुर -हीरा सिंह बिष्ट

राजपुर रोड (अ.जा) -राजकुमार

मसूरी – गोदावरी थापली

हरिद्वार -सतपाल ब्रह्मचारी

बीएचईएल रानीपुर – राजवीर सिंह चौहान

भगवानपुर (अ.जा) – ममता राकेश

पिरान कलियर – मोहमद फुरकान अहमद

मंगलौर -काजी निजामुद्दीन

यमकेश्वर -शैलेंद्र सिंह रावत

पौड़ी (अ.जा) – नवल किशोर

श्रीनगर -गणेश गोदियाल

कोटद्वार -सुरेंद्र सिंह नेगी

धारचूला -हरीश सिंह धामी

डीडीहाट -प्रदीप सिंह

पिथौरागढ़ -मयूख महर

गंगोलीहाट (अ. जा) -खजान चंद्र गुड्डू

कपकोट -ललित मोहन फर्स्वाण

बागेश्वर (अ. जा)- रंजीत दास

द्वारहाट -मदन बिष्ट

रानीखेत -करण महरा

सोमेश्वर (अ.जा)- राजेंद्र बाराकोटी

अल्मोड़ा -मनोज तिवारी

जागेश्वर -गोविंद सिंह कुंजवाल

लोहाघाट -खुशाल सिंह अधिकारी

चंपावत -हेमेश खर्कवाल

भीमताल -दान सिंह भंडारी

नैनीताल (अ.जा) – संजीव आर्य

हल्द्वानी -सुमित हृदयेश

जसपुर – आदेश सिंह चौहान

काशीपुर -नरेंद्र चंद्र सिंह

बाजपुर (अ.जा) – यशपाल आर्य

गदरपुर-प्रेमानंद महाजन

रुद्रपुर -मीना शर्मा

किच्छा -तिलक राज बेहड़

सितारगंज -नवतेज पाल सिंह

नानकमत्ता (अ.ज.जा)- गोपाल सिंह राणा

खटीमा -भुवन चंद्र कापड़ी

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बोले CM योगी

CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…

May 4, 2024

This website uses cookies.