Advertisement
बड़ी ख़बर

उत्तराखंड BJP को मिला नया मुखिया, महेंद्र भट्ट बनाए गए नए प्रदेश अध्‍यक्ष

Share
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। अब पार्टी ने महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार से बीजेपी के विधायक और इस आदेश के पहले तक प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक की जगह ली है।

Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उत्तराखंड में नए पार्टी अध्यक्ष का एलान जारी चिट्ठी में किया है। 30 जुलाई को जारी हुई इस चिट्ठी में लिखा हुआ है, “बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

वहीं भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने दिल्ली में बुधवार को की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के हाथों में थी।  बता दें कि राज्य में पार्टी नेतृत्व और संगठन में लंबे समय से बदलाव को लेकर अटकलें चल रही थीं। माना जा रहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

बदरीनाथ विधानसभा से दो बार रहे हैं विधायक

महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।

कौन है महेंद्र भट्ट

पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से पराजित हुए थे। महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से वो विधायक रह चुके हैं। महेंद्र भट्ट, चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state-news/uttarakhand/cm-dhamis-instructions-amidst-heavy-rain-alert-in-uttarakhand-do-not-take-any-carelessness/

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी ने पूर्वी चंपारण में भरी चुनावी हुंकार, बोले-कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए

PM Modi In Bihar: बीते दिन लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किए…

May 21, 2024

तेजस्वी बोले, अगर पीएम मोदी जी ने 10 साल में हमसे ज्यादा नौकरी दी होगी तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास

Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

May 20, 2024

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को किया गिरफ्तार

Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…

May 20, 2024

छत्तीसगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…

May 20, 2024

बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…

May 20, 2024

बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…

May 20, 2024

This website uses cookies.