Advertisement
बड़ी ख़बर

UP MLC Election Result: 27 सीटों में से 24 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सपा गायब

Share
Advertisement

UP MLC Election Result: मंगलवार को उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव 2022 (UP MLC Election Result) के नतीजे आ रहे हैं। दोपहर तक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 विधान परिषद सीटों के नतीजे सामने आ जाएंगे। मतगणना 27 जिलों के मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में सुबह 8 बजे से चल रही है। रायबरेली सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह जीत गए हैं। बहराइच में भाजपी की प्रज्ञा त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी को हराया।

Advertisement

27 सीटों में से 24 सीटों पर भाजपा का कब्जा

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव में 27 सीटों में से 24 सीटों पर जीत हासिल की है। बहराइच से प्रज्ञा तिवारी, जौनपुर से बृजेश सिंह प्रिंशु, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, लखनऊ से बीजेपी के रामचंद्र प्रधान, बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह और देवरिया से बीजेपी के डॉ.रतन पाल सिंह की जीत हो चुकी है। बाकी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। आजमगढ़, प्रतापगढ़ और वाराणसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अभी तक विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी गायब चल रही है।

विधान परिषद चुनाव में सपा गायब

सीतापुर में भी भाजपा को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी को यहां बुरी तरह हार मिली है। भाजपा के पवन सिंह ने जीत दर्ज की है। 3762 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह एमएलसी पद का चुनाव जीत गए हैं। सपा प्रत्याशी को मात्र 61 मत मिले हैं, जबकि 42 मत अवैध पाए गए।

सुलतानपुर-अमेठी से भाजपा के शैलेंद्र प्रताप सिंह की प्रचंड जीत

सुलतानपुर- एमएलसी चुनाव की मतगणना समाप्त हुई। भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह हुये विजयी। सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति की हुई हार। भाजपा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने 1362 मतों से दी सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति को मात।भाजपा के शैलेन्द्र प्रताप सिंह को 2481 तो वही सपा के शिल्पा प्रजापति को 1119 मिले मत।नगर के सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन में हुई मतगणना।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.37% मतदान; EC ने जारी किए आंकड़े

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर…

May 28, 2024

Bhojpur: बिहार में लालू पर जमकर बरसे CM योगी, बोले- जनता के वोट से जीतते हैं और परिवार का पेट भरते हैं

Bhojpur: आरा ने आरके सिंह को चुनाव जिताया तो उन्होंने राजद के अंधकार को दूर…

May 28, 2024

बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहती है आरजेडी : CM योगी

Patna: कांग्रेस जबरदस्ती देश पर धारा 370 लादे हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर…

May 28, 2024

West Bengal: पश्चिम बंगाल में गरजे पीएम मोदी, कहा- TMC की पॉलिटिक्स, रक्ताकटो पॉलिटिक्स है

West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के जादवपुर में जनसभा को…

May 28, 2024

This website uses cookies.