Advertisement

UP MLC Election 2022: यूपी में आज MLC चुनाव के लिए 27 सीटों पर वोटिंग, CM योगी ने किया मतदान

UP MLC Election 2022
Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में MLC चुनाव (UP MLC Election 2022) में वोट डाला। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों के लिए मतदान जारी है। यूपी विधान परिषद की 27 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग के लिए वोटर्स का आना शुरू हो गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतदाम के लिए CRPF  के जवान प्रत्येक केंद्र पर तैनात किए गए हैं।

Advertisement

यूपी में आज MLC चुनाव के लिए 27 सीटों पर वोटिंग

इस दौरान गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा पूरे प्रदेश में MLC सीटों पर चुनाव आयोजित किए गए हैं। मैं यहां अपना मतदान (UP MLC Election 2022) करने आया हूं। जो 36 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। इनमें से 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं। 27 सीटों पर आज चुनाव हो रहे हैं। हमने अब तक पेशेवर माफियाओं की 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति को ज़ब्त किया है।

CM योगी ने किया मतदान

यूपी सीएम ने कहा कल रामनवमी की पावन तिथि है। कल अयोध्या में विशेष समारोह होंगे। इस दौरान रामनवमी के उपलक्ष्य में जगह-जगह कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। पिछली सरकारों के दौरान जिन लोगों ने अवैध रूप से शासकीय, सार्वजनिक, गरीबों और व्यापारियों की संपत्तियों पर कब्ज़ा किया हुआ है। ‘एंटी भू माफिया टास्क फोर्स’ पूरे प्रदेश में उन कब्ज़ों को मुक्त कराने के लिए कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।

वोटिंग के लिए बनाए गए कुल 739 पोलिंग बूथ

बता दें कि यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 (UP MLC Election 2022) के लिए 9 अप्रैल यानि आज मतदान हो रहा है। 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 95 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटिंग के लिए कुल 739 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 1,20,657 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *