Advertisement
बड़ी ख़बर

यूपी विधान परिषद में ‘Zero’ पर सिमटने वाली है कांग्रेस, पहली बार इतने बुरे हालत

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह पहली बार होगा जब विधान परिषद से कांग्रेस शून्य (Zero) पर होगी। कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट गई है तो अब विधान परिषद से साफ होने जा रही है। 113 साल में पहली बार ऐसा होगा जब यूपी विधान परिषद में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व ही नहीं होगा। आजादी के पहले से लेकर लंबे समय तक उत्तर प्रदेश राज्य कांग्रेस का गढ़ा था। बता दें कि, राज्य के विधान परिषद में कांग्रेस के एकमात्र सदस्य दीपक सिंह छह जुलाई को रिटायर होने वाले हैं, वह वर्ष 2016 में चुने गए थे। दीपक सिंह के बाद पार्टी का कोई भी सदस्य विधान परिषद का हिस्सा नहीं रहेगा।

Advertisement

यूपी विधान परिषद में कांग्रेस का इतिहास

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (Uttar Pradesh Legislative Council)की स्थापना 5 जनवरी 1887 को हुई थी। तब इसके 9 सदस्य हुआ करते थे। 1909 में बनाए गए प्रावधानों के तहत सदस्य संख्या बढ़ाकर 46 कर दी गई, जिनमें गैर सरकारी सदस्यों की संख्या 26 रखी गई। इन सदस्यों में से 20 निर्वाचित और 6 मनोनीत होते थे। मोती लाल नेहरू ने 7 फरवरी 1909 को विधान परिषद की सदस्यता ली, और उन्हें विधान परिषद में कांग्रेस का पहला सदस्य माना जाता है।

1947 से 1990 तक यूपी विधान परिषद में कांग्रेस का पूर्ण बहुमत हुआ करता था। 1967 में पार्टी को झटका जरूर लगा और पहली बार भारत की राजनीति में गठबंधन का मुख्यमंत्री बना, लेकिन अगले ही चुनाव में कांग्रेस ने फिर वापसी की। आपातकाल के बाद हुए 1977 चुनाव में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा और वह 215 से सीधे 47 सीटों पर लुढ़क गई।

1980 में कांग्रेस फिर से विधानसभा में प्रचंड बहुमत से वापस सरकार बनाई। ऐसे में विधान परिषद में अपनी ताकत को बनाए रखा। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटती गई, लेकिन उच्च सदन में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए पर्याप्त विधायक जीतती रही। लेकिन आजादी के बाद अब पहली बार है जब कांग्रेस की हालत इतनी बुरी हुई है।

आपको बता दें कि फिलहाल भाजपा के विधान परिषद में 66 सदस्य हैं। इसके बाद 14 मेंबर्स के साथ मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर है। वहीं अगले कुछ महीनों में विधान परिषद से 15 सदस्य रिटायर होने वाले हैं। इनमें से 10 समाजवादी पार्टी के 2 भाजपा 2 बसपा के हैं। वही कांग्रेस का सदस्य रहे दीपक सिंह भी रिटायर हो रहे हैं।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्वाई, अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

April 28, 2024

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…

April 28, 2024

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का ‘Walkathon-Walk for Kejriwal’ कार्यक्रम, BJP पर लगाए कई आरोप

Walkathon-Walk for Kejriwal: आम आदमी पार्टी का आज (28 अप्रैल) को दिल्ली में 'वॉकथोन-वॉक फॉर…

April 28, 2024

This website uses cookies.