Advertisement

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों का किया स्वागत, कही ये खास बात

Union Minister Smriti Irani
Share
Advertisement

नई दिल्ली: रुस और यूक्रेन (Russia Ukraine News) के लगातार युद्ध के बीच वहां फंसे भारतीयों बच्चों को निकालने के लिए भारत सरकार का मिशन ‘ऑपरेशन गंगा’ (Operation Ganga) तेजी से चल रहा है। इसी के तहत आज फिर दिल्ली एक और फ्लाइट पहुंची है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने एयरपोर्ट पर भारतीय छात्रों से मुलाकात की।

Advertisement

स्मृति ईरानी ने यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को कही ये खास बात, देखें Video

इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने युद्धग्रस्त यूक्रेन (Ukraine) से लौटने वाले भारतीय छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “घर वापस आने पर आपका स्वागत है! आपके परिवार के लोग आपका इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया है… फ्लाइट क्रू को भी धन्यवाद दें।” दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi Airport) पर यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्रों द्वारा “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज विशेष उड़ान से लौटे भारतीयों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यूक्रेन से लौटे भारतीयों का किया स्वागत

आपको बता दें कि भारतीय वायु सेना का C-17 विमान जो आज सुबह 4 बजे रोमानिया (Romania) के लिए रवाना हुआ था। ये विमान अपने साथ मानवीय सहायता भी लेकर रवाना हुआ है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौट रहे भारतीयों का स्वागत किया।

यूक्रेन से लगभग 220 भारतीय बच्चे वापस आए

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Union Minister Dr. Jitendra Singh) ने कहा लगभग 220 बच्चे वापस आए हैं। हमने सबसे पहले बच्चों की उनके माता-पिता से बात कराई। हमने एक बच्ची से पूछा कि आप कहां से हो तो उसने बोला कि मैं इंडिया (India) से हूं। इन सभी बच्चों को थोड़ा समय लगेगा ये विश्वास करने में कि वो भारत वापस लौट चुके हैं।

Read Also:- इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी पर बजट के बाद वेबिनार में PM, बोले- प्रौद्योगिकी देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रमुख आधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *