Advertisement

‘मुंबई में फिर होगा धमाका’ सीमा पार से आया धमकी भरा मैसेज

mumbai dhamaka
Share
Advertisement

नई दिल्ली:  मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को सीमा पार से एक धमकी भरा मैसेज मिला है। मैसेज में मुंबई में 26/11 जैसा हमले किए जाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने खुद इस मामले की जानकारी दी है। बतो दें कि, मुंबई पुलिस को यह मैसेज वॉट्सएप पर दिया गया है, जिसमें ये भी कहा गया कि अगर उसकी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा। धमकी में आगे कहा गया है कि उनके  6 लोग भारत में हैं, जो आगे चलकर इस काम को अंजाम देंगे। वहीं, जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का बताया जा रहा है। मेसेज के बाद से मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

देश में पहले से मौजूद है धमाका करने वाले लोग

मुंबई पुलिस को जब ये मेसेज भेजा गया कि 26/11 जैसा धमाका होगा तो उसमें ये भी लिखा गया था कि उनके 6 लोग पहले से ही भारत में मौजूद है। वहीं पिछले दिनों देश में नुपूर शर्मा के बयान के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ चुके है जिसके कारण उदयपुर और अमरावती में कत्लेआम हुआ था, उस घटना का भी जिक्र करते हुए सीमा पार के लोगों ने चितावनी दी।

वहीं अभी बीते दिन ही मुंबई के तटीय इलाके से एक संदिग्ध नाव से तीन AK-47 और कई कारतूस भी बरामद हुए थे। हांलाकि, बाद में जांच करने पर पता चला की वह नाव गलती से भारत पहुंच गई थी। वहीं, इस घटना ने मुंबई पुलिस की नींद उड़ा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *