नई दिल्ली/ हरियाणा: गणतंत्र दिवस समारोह के दिन राज पथ पर चलने वाली झांकियों में हरियाणा राज्य की झांकी खेल के क्षेत्र में भारत के गौरव का प्रदर्शन करती दिखाई देगी। हरियाणा खेलों में नंबर वन की थीम पर तैयार हरियाणा राज्य की झांकी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की मौजूदगी दिखाई देगी।
दो हिस्सों में बनी हरियाणा की झांकी के अगले हिस्से में घोड़े व शंख होंगे घोड़े से जूता रथ महाभारत युद्ध के विजय रथ का प्रतीक है यहां रखा शंख भगवान श्री कृष्ण के शंख का प्रतीक है। झांकी के दूसरे हिस्से को कई हिस्सों में बांटा गया है इसके पहले भाग में ओलंपिक की तर्ज पर बने अखाड़े में दो पहलवान खिलाड़ी कुश्ती का डेमो देंगे इसके पीछे के दो हिस्से में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हरियाणा के 10 ख्याति प्राप्त खिलाड़ी होंगे। झांकी के अंतिम हिस्से पर भाला फेंकने की मुद्रा में ओलंपियन नीरज चोपड़ा की प्रतिकृति होगी।
बजरंग पुनिया, रानी रामपाल, योगेश्वर दत्त, ममता खरब, सुमित अंतिल, दीपक पुनिया, हरविंदर, योगेश कथुरिया, रामपाल, रंजीत, आशु, अनिल। झांकी में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति मुख्य आकर्षण होगी। इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है।
खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का मान बढ़ाने के चलते इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हरियाणा राज्य की झांकी का विशेष रूप से चयन किया गया है विजय रथ रूपिया जाकर केवल हरियाणा नहीं बल्कि पूरे भारत के मान सम्मान में गौरव का प्रतीक है।
Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…
Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…
Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…
Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…
Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…
Walkathon-Walk for Kejriwal: आम आदमी पार्टी का आज (28 अप्रैल) को दिल्ली में 'वॉकथोन-वॉक फॉर…
This website uses cookies.