Advertisement
बड़ी ख़बर

झारखंड के मुख्यमंत्री को जल्द छोड़ना होगा अपना पद! जानें खास वजह?

Share
Advertisement

झारखंड के मुख्यमंत्री की दिन पर दिन  मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं।  इसकी साथ इनकी विधानसभा की सदस्यता पर भी खतरे के बादल मंडराते दिखाई दे रहें हैं। मिली जानकारी के हिसाब से  हेमंत सोरेन पर अपने पद का दुरूपयोग करने का आरोप लग रहा है। फिलहाल  इस मामले में चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन का पक्ष जानने के बाद अपनी राय राज्यपाल को भेज दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग  ने राज्यपाल को मुख्यमंत्री  की विधानसभा सदस्यता रद् करने का प्रस्ताव रखा था।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर मुख्यमंत्री पद के दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप है। इस मामले में ही झारखंड के राज्यपाल ने सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने को लेकर चुनाव आयोग की राय मांगी थी। गुरुवार को चुनाव आयोग ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट भेज दी। सोरेन पर मुख्यमंत्री रहते हुए अपने नाम पर खनन पट्टे लेने का आरोप है। 

क्या सोरेन की सदस्यता जा सकती है?

 मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए ऐसा करना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 9(A) के तहत गंभीर मामला है। अगर चुनाव आयोग को आरोपों में सच्चाई मिलती है तो हेमंत सोरेन की सदस्यता जा सकती है। खबर तो ये भी है कि भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पांच साल तक के लिए चुनाव लड़ने पर भी रोक लग सकती है

सोरेन की सदस्यता से बदल जाएगी सरकार?

नियमानुसार  विधानसभा सदस्यता जाने पर हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।  महारष्ट्र की  तरह राज्यमें एक नई सरकार का गठन होगा। हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायकों को अपना नया नेता चुनना होगा। विधायक दल का नया नेता राज्य का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है। राज्य में JMM, कांग्रेस, राजद, एनसीपी की गठबंधन सरकार है। ऐसे में नए नेता के लिए JMM को अपने सहयोगी दलों से भी बातचीत करनी पड़ेगी। इनमें भी सबसे बड़े सहयोगी कांग्रेस की राय सबसे ज्यादा अहम होगी।

Recent Posts

Advertisement

रायबरेली से चुनावी मैदान में राहुल गांधी,  किशोरी लाल शर्मा देंगे स्मृति ईरानी को टक्कर

Rahul Gandhi and KL Sharma: लंबे इंतजार और तमाम मंथन के बाद अब कांग्रेस पार्टी…

May 3, 2024

Mahoba: दोस्तों के साथ मिलकर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ कर डाली हैवानियत, घिनौनी वारदात से सदमे में है विवाहिता

Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…

May 2, 2024

‘इंडी अलायंस…परिवारवादी पार्टियों का जमावड़ा और भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है…’, विदिशा में बोले जेपी नड्डा

JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…

May 2, 2024

UP: मैनपुरी पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…

May 2, 2024

‘26/11 हमले में कसाब और दूसरे आतंकियों को बचाने के लिए कांग्रेस के नेता…’, गुजरात में बोले PM मोदी

PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…

May 2, 2024

Sambhal: दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर, 4 की मौत

Sambhal: यूपी के संभल जिले में गुरूवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल गुरूवार…

May 2, 2024

This website uses cookies.