Advertisement

असम में आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़, बारपेटा से दो संदिग्ध गिरफ्तार

Share

असम में लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब यहां के बारपेटा जिले से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

assam aatanki
Share
Advertisement

नई दिल्ली: असम में लगातार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब यहां के बारपेटा जिले से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। बारपेटा एनसी अमिताव सिन्हा ने बताया, दोनों संदिग्ध व्यक्तियों का लिंक अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (एआईक्यूएस) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से है। 

Advertisement

पकड़े गए आतंकियों की पहचान अकबर अली और अबुल कलाम आजाद के रूप में की गई है। उन्हें शनिवार रात को जिले के सोरभोग इलाके में एक घर से हिरासत में लिया गया। आतंकी लिंक मामले में असम में बीते 10 दिनों में करीब 6 लोगों की गिरफ्तारी की है।

अवैध मदरसे को पुलिस ने किया ध्वस्त

पुलिस ने बारपेटा के एक मदरसे में बेदखली अभियान भी चलाया क्योंकि यह मदरसा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए दोनों संदिग्धों का लिंक इस मदरसे से भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *