Advertisement

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले करें ये जरूरी काम, खत्म हो जाएंगे सभी बुरे प्रभाव

Share

शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) खत्म होने के बाद कुछ उपाय करना बेहद जरूरी है। माना जाता है ऐसा करने से सभी बुरे प्रभाव खत्म हो जाते है।

Surya Grahan 2022
Share
Advertisement

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) 30 अप्रैल यानी आज लगा रहा है। सूर्य ग्रह को जगत की ऊर्जा का कारक और आत्मा माना जाता है। गौरतलब है कि हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। इस दौरान विशेष उपाय भी किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है ग्रहण खत्म होने के बाद भी उसका प्रभाव रहता है।

Advertisement

शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद कुछ विशेष उपाय करना बेहद जरूरी है। माना जाता है ऐसा करने से मनुष्य पर ग्रहण काल के दौरान आया संकट और ग्रहों का बुरा प्रभाव खत्म हो जाता है। यदि ग्रहण पर राशि के अनुसार दान किया जाए तो उसके विशेष प्रभाव पड़ते है। आइए जानते हैं ग्रहण के प्रभाव से मुक्त होने के लिए कौन से उपाय किए जाने जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण के दौरान राहु-केतु की बुरी दृष्टि से बचने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये काम

1-सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद सबसे पहले घरों का साफ-सफाई करें और इस्तेमाल में आ रहे कपड़े वगैरह भी जरूर धो दें।

2-मान्यताओं के अनुसार घर की साफ सफाई के बाद सभी व्यक्तियों को स्नान करना चाहिए।

3-सूर्य ग्रहण के बाद मंदिर की सफाई करें और भगवान की मूर्तियों को पवित्र गंगाजल से स्नान करवाएं। सूर्य ग्रहण के बाद तुलसी और शमी पर गंगाजल छिड़ककर शुद्ध किया जाना चाहिए।

4-ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगा जल छिड़कें। सूर्य ग्रहण समय में अगर कोई व्यक्ति तीर्थ यात्राओं पर है, तो उसे ग्रहण समाप्त होने के बाद करीब के तीर्थ स्थल पर जाकर स्नान अवश्य करना चाहिए।

5-सूर्य ग्रहण की अंत की अवधि में श्राद्ध और दान कार्य करना कल्याणकारी होता है। साथ ही कुंडली के अनुसार ग्रहण के प्रभाव को दूर करने के उपाय अवश्य कर लें।

नोट- इस खबर में दी गई सारी जानकारियां धार्मिक विश्वास और मान्यताओं के मुताबिक हैं। इनका को भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें