Advertisement

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली सीएम पद की शपथ, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Share
Advertisement

हिमाचल में कांग्रेस ने अपनी सत्ता 5साल बाद काबिज कर ली है। पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम पद की कुर्सी सौंप दी है और आज सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम पद की शपथ लेते हुए हिमाचल को बेहतर बनाने का वचन लिया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Advertisement

सुखविंदर सिंह के साथ हरोली से रहे विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के 15 वें सीएम बन चुकें हैं। बता दें शिमला के रिज मैदान में सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली। शपथ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, भी रिज मैदान में मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *