Advertisement
बड़ी ख़बर

दिल्ली एयरपोर्ट पर में स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान निकला धुआं

Share
Advertisement

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर में स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरने के दौरान विमान के केबिन से धुआं उठता देख पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट विमान (SG-2962) को शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय वापस लैंडिंग करानी पड़ी, जब केबिन क्रू ने विमान के अंदर धुआं उठता देखा, विमान 5,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों को दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में दिख रहा है कि केबिन में धुआं घुसते ही यात्री अखबारों और एयरलाइन बुकलेट से खुद की हवा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

एक यात्री सौरभ छाबड़ा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। साथ में उसने लिखा कि आज सुबह इस घटना का सामना करना पड़ा। ऐसा लगता है कि स्पाइसजेट यात्रा के लिए अब असुरक्षित है। एक बार को तो यात्री घबराने लग गए थे, वह वापस दिल्ली लौट आए हैं। विमान में आग लग गई थी। शुक्र है कि हम सुरक्षित हैं उन्होंने यह भी लिखा वह लंबे समय से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्पाइसजेट के पास बैकअप नहीं है। 

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में स्पाइसजेट के विमानों में लगातार घटनाएं हो रही हैं, इस वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहा है। 19 जून को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई। आनन-फानन विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे।

दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान की भी कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वहीं 19 जून को ही दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी हो गई। इसके बाद विमान की आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई थी। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.