Advertisement

Breaking News: लंबी बीमारी के बाद SP नेता मुलायम सिंह यादव का निधन

Share

मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुलायम सिंह यादव
Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह याद का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।  82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह करीब 8:30 बजे अंतिम सांस ली है। बीते कई दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सैफई ले जाया जाएगा।

Advertisement

मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह यादव के भर्ती होने के बाद से अस्पताल में नेताओं का मिलने सिलसिला लगातार जारी था।

मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।

मुलायम सिंह यादव 1992 में की सपा की स्थापना

मुलायम सिंह का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ था। पांच भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर पर थे। उन्होंने राजनीतिशास्त्र की पढ़ाई की. बीए, एमए के बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पीएचडी की उपाधि ली। मुलायम सिंह ने पहलवानी से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने ने मैनपुरी के करहल कस्बे में स्थित जैन इंटर कॉलेज में राजनीति विज्ञान के शिक्षक के तौर पर भी कार्य किया।

सबसे पहले उन्होंने संयुक्त प्रजा सोशलिस्ट पार्टी का दामन थामा और साल 1967 में विधायक बने। कभी साइकिल से चलने वाले मुलायम सिंह ने जब साल 1992 में अपनी राजनीतिक पार्टी समाजवादी पार्टी की स्थापना की, तब उन्होंने उसका निशान साइकिल ही रखा।

साधना गुप्ता मुलायम की दूसरी पत्नी थी

बता दें कि तीन महीने पहले उनकी पत्नी साधना गुप्ता का भी निधन हो गया था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी थी। मुलायम ने पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद साधना गुप्ता से शादी की थी। साधना गुप्ता ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद मुलायम सिंह यादव से शादी की थी। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी की देख रेख के लिए उनके साथ रहती थी। लेकिन पहली पत्नी की डेथ के बाद मुलायम सिंह के साथ रहने लगी थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *