Advertisement
बड़ी ख़बर

संजय अरोड़ा बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, जानें कौन हैं Sanjay Arora

Share
Advertisement

Sanjay Arora: तमिलनाडु कैडर के IPS अधिकारी संजय अरोड़ा (Sanjay Arora) को 1 अगस्त, 2022 से दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया। संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त (Delhi Police New commissioner) के रूप में नियुक्त किया गया। बता दें कि संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। वे 1988 बैच के तमिलनाडु काडर के आईपीएस अफसर हैं। वह अभी आईटीबीपी मदनिदेशक थे। संजय अरोड़ा को आज ही इंटर-कैडर डेप्युटेशन नीति के तहत तमिलनाडु कैडर से एडीएमयूटी कैडर में भेजा गया था। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दे दी गई।

Advertisement

संजय अरोड़ा बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

संजय अरोड़ा एक अगस्त, 2022 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे। IPS संजय अरोड़ा (Sanjay Arora) ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री की थी। IPS बनने के बाद उन्होंने तमिलनाडु पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक (SP) रहे। जहां उन्होंने वीरप्पन गिरोह के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी। वीरता और वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए उन्हें मुख्यमंत्री के वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।

जानें कौन हैं Sanjay Arora

बता दें कि संजय अरोड़ा (Sanjay Arora) को 2004 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस विशेष कर्तव्य पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक और संयुक्त राष्ट्र शांति पदक सहित अन्य से पदकों से सम्मानित किया जा चुका है। संजय अरोड़ा उन चुनिंदा आईपीएस में से हैं, जो अर्द्धसैनिक बल में डेप्युटेशन पर कमांडेंट के पद पर आए थे। IPS संजय अरोड़ा ने 1997 से 2002 तक कमांडेंट के रूप में प्रतिनियुक्ति पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में सेवाएं दी हैं। उन्होंने 1997 से 2000 तक उत्तराखंड के मतली में ITBP बटालियन की एक सीमा सुरक्षा की कमान संभाली थी। एक प्रशिक्षक के रूप में संजय अरोड़ा ने 2000 से 2002 तक ITBP अकादमी में उल्लेखनीय योगदान दिया।

Recent Posts

Advertisement

Patna: स्कूल के गटर में मिला मासूम बच्चे का शव, गुस्साए लोगों ने स्कूल में लगाई आग

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां चार…

May 17, 2024

ना बूढ़ा हुआ हूं..ना रिटायर हुआ हूं…अब मैं छुट्टा सांड हो गया हूं’ – बृजभूषण शरण सिंह

Gonda: कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद का फिर बड़ा बयान सामने आया है. सांसद बृज…

May 17, 2024

सपा-कांग्रेस के लिए अपने वोट बैंक से बड़ा कुछ नहीं, बाराबंकी में दहाड़े PM मोदी

PM Modi In Barabanki: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 17 मई को यूपी के बाराबंकी…

May 17, 2024

Lucknow: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर वार, बोले- भारी अंतर से चुनाव हारेंगे राहुल गांधी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी…

May 17, 2024

Chardham Yatra को लेकर बड़ा अपडेट, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी एवं रील्स बनाने पर लगा प्रतिबंध

Chardham Yatra: उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे…

May 17, 2024

Lok Sabha Election 2024 : INDI गठबंधन की विशाल जनसभा आज, बेटे राहुल के समर्थन में सोनिया गांधी करेंगी वोट की अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चार चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है.…

May 17, 2024

This website uses cookies.