Advertisement

सपा का घोषणापत्र जारी, अखिलेश यादव बोले- किसानों को सभी फसलों के लिए दी जाएगी MSP

SP manifesto
Share
Advertisement

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र (SP Manifesto) जारी किया। यूपी और उत्तराखंड के लिए सपा ने घोषणापत्र जारी किया है।

Advertisement

समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बोले सभी फसलों के लिए MSP प्रदान की जाएगी। गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। सभी किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाया जाएगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज़ मुफ्त ऋण दिया जाएगा।

सभी किसानों को 4 साल के भीतर बनाया जाएगा कर्ज़ मुक्त

घोषणा पत्र जारी करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा की तर्ज पर बनाया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण प्रदान किया जाएगा। लड़कियों की शिक्षा को KG से PG तक मुफ्त किया जाएगा।

सभी फसलों पर MSP, किसानों को मुफ्त बिजली

बता दें कि घोषणापत्र (SP manifesto) को ‘समाजवादी वचन पत्र’ नाम दिया गया है। वहीं इसकी टैग लाइन- ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ रखा गया है। इस मौके पर अखिलेश यादव बोले, ‘सत्या वचन, अटूट वादा’ के साथ हम 2022 के घोषणापत्र के रूप में इस दस्तावेज के साथ लोगों के पास जा रहे हैं।

यहां देखें SP के ‘वचन पत्र’ में अखिलेश यादव के ऐलान

समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर स्थापित होंगे,जिसमें सब्सिडी पर राशन और 10 रुपये में समाजवादी थाली मिलेगी।

डायल 1890 मजदूर हेल्पलाइन।

प्रवासी मजदूरों और राज्य के मजदूरों के लिए बीपीएल परिवारो को 2 सिलिंडर मुफ्त दिए जाएंगे।

1090 को फिर से मजबूत करेंगे, ईमेल और वॉट्सऐप से FIR का इंतजाम होगा।

12वीं पास करने पर लड़कियों को 36000 रुपये दिए जाएंगे।

किसानों को 2 बोरी डीएपी मुफ़्त।

सभी फसलों के लिए एमएसपी दी जाएगी।

2025 तक किसानों को ऋण मुक्त किया जाएगा।

सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी।

किसान आंदोलन में मरे किसानों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

लड़कियों की शिक्षा को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त।

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

समाजवादी पेंशन योजना की फिर से शुरुआत होगी।

समाजवादी कैंटीन का भी शुभारंभ किया जाएगा और समाजवादी किराना स्टोर खोला जाएगा।

हर जिलों में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।

कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से सभी गाँवो की निगरानी की जाएगी।

300 यूनिट बिजली फ्री की जाएगी।

2005 से पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *