Advertisement

Sahdev Dirdo Accident: ‘बचपन का प्यार’ गाने से फेमस हुए चाइलड सिंगर सहदेव सड़क हादसे में घायल, बादशाह ने मांगी सलामती की दुआ

Sahdev Dirdo
Share
Advertisement

‘बसपन (बचपन) का प्यार’ गाने से प्रसिद्धि पाने वाले सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।

Advertisement

प्राथमिक उपचार सुकमा के जिला अस्पताल में करने के बाद सहदेव को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर भेजा जा रहा है।

बताया जा रहा है सहदेव दिरदो की दुर्घटना सुकमा के शबरी नगर में बाइक के टकराने से हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना की ख़बर सुनकर सुकमा जिला अधिकारी विनीत नंदनवार और SP सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

सहदेव दिरदो कुछ वक्त पहले खुद के गाए बसपन का प्यार गाने से हिट हुए थे। ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद सिंगर बादशाह ने उनके साथ इसी हिट लाइन के साथ एक एलबम शूट किया था।

जानकारी मिलते ही सिंगर बादशाह ने सहदेव के जल्द ठीक होने की दुआ की है।

हिन्दी ख़बर संवाददाता चंदन राजपूत से बातचीत में सुकमा के SP ने बताया कि सहदेव दिरदो की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही उनके परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *