Advertisement

UP में Congress को झटका, RPN Singh ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

RPN Singh
Share
Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा।

Advertisement

BJP में शामिल हुए RPN Singh

आरपीएन सिंह 1996 और 2009 के बीच उत्तर प्रदेश के पडरौना निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे। बाद में उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता। कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान खुद RPN Singh ने अपने ट्विटर हैंडल पर किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में आरपीएन सिंह ने जानें क्या लिखा।

सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में आरपीएन सिंह ने जानें क्या लिखा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं।” पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आर.पी.एन. सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा में RPN Singh का स्वागत: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आरपीएन सिंह के BJP में शामिल होने पर बोले मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में RPN Singh का स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें