Advertisement

4.5 साल का रिपोर्ट कार्ड: योगी सरकार ने बदली UP की तस्वीर, जानें CM के संबोधन की 10 बड़ी बातें

Share
Advertisement

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के आज साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं। इसी विषय में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनाई। साथ ही इस दौरान सीएम के साथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।

Advertisement

योगी सरकार ने बदली UP की तस्वीर

जानें CM के संबोधन की 10 बड़ी बातें

  • बहन और बेटियों की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता पर है।
  • जन आरोग्य योजना के तहत 6.90 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को 5 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जा रहा है।
  • पिछले 4.5 सालों में कोई भी आरोप नहीं लगा सकता है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में कोई लेनदेन हुआ हो।
  • देश और दुनिया का हर उद्योगपति आज उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार है। 3 लाख करोड़ से अधिक का निवेश उत्तर प्रदेश में हुआ है।
  • पिछले 4.5 वर्षों में प्रदेश ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसने प्रदेश के लिए परसेप्शन बदला है। 4.5 वर्ष का यह कार्यकाल सुरक्षा और सुशासन का रहा है।
  • हमारी सरकार ने चेहरा देख कर नौकरी नहीं दी, योग्यता के आधार पर चयन किया गया। पिछली सरकारों में पूरा खानदान भर्ती में वसूली के लिए निकल पड़ता था।
  • देश और दुनिया का हर उद्योगपति आज उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार है। 3 लाख करोड़ से अधिक का निवेश उत्तर प्रदेश में हुआ है।
  • 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को देश में रुकावट पैदा करने वाला प्रदेश समझा जाता था। आज नेक नीयत और ईमानदार नेतृत्व का नतीजा है कि प्रदेश, देश की बड़ी योजनाओं का नेतृत्व कर रहा है।
  • एक दर्जन से अधिक सिंचाई परियोजनाओं को सिर्फ बुंदेलखंड के अंदर पूरा किया गया, जहां पिछली सरकारें झांकने तक नहीं जाती थीं।
  • पिछली सरकारों में गरीबों के पास उनके अपने राशन कार्ड नहीं थे, लेकिन आज हर गरीब के पास राशन कार्ड है और वह देश के अंदर कहीं भी राशन ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *