Advertisement
बड़ी ख़बर

दूल्हा बनेंगे राहुल गांधी, “राहुल गांधी के लिए लड़की ढूंढो आप”, जानें सोनिया गांधी ने किससे कही ये बात

Share
Advertisement

अक्सर राहुल गाँधी की शादी की चर्चा होती रहती हैं। अब खबर है कि राहुल गांधी जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। जी हाँ राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने कुछ खास लोगों को राहुल गांधी के लिए दुल्हन ढूंढने की जिम्मेदारी भी है। चलिए जानते हैं कौन हैं ये खास लोग जो राहुल गांधी के लिए दुल्हनियां ढूंढने वाले है………. दरअसल हाल ही में राहुल गांधी हरियाणा के एक खेत में धान बोते नजर आए थे। सोनीपत में महिला किसानों के साथ उन्होंने बातचीत भी की थी। उन महिला किसानों को पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने घर लंच पर बुलाया था। एक महिला ने सोनिया गांधी से पूछा कि “शादी करा दो राहुल की।” इसपर उन्होंने कहा कि “आप लड़की ढूंढो ना.” जैसे ही सोनिया गांधी ये बात कहती है वहां सभी के चेहरे पर ठहाके लगाकर हंसने लगती है। अब इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जल्दी ही राहुल गांधी दूल्हा बनेंगे।

Advertisement

बताते चलें राहुल गांधी 8 जुलाई को मदीना गांव आए थे। इस दौरान एक महिला ने उनसे कहा थ कि हमें दिल्ली घुमा दो, अपना घर दिखा दो। इस पर राहुल ने उसने कहा था कि मेरे पास तो घर ही नहीं है। मेरा घर सरकार ने ले लिया है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी को फोन लगा दिया था और उनसे कहा था कि कुछ महिलाएं आपके घर आना चाहती हैं, आपके साथ खाना खाना चाहती हैं। इस पर प्रियंका ने सभी को आने का न्योता दिया था। इसके बाद 14 जुलाई को करीब 43 महिलाएं उनके घर पहुंची थीं।

राहुल गांधी ने आवास पर आईं महिलाओं से पूछा था कि दिल्ली कैसी लगी? इसके बाद उन्होंने महिलाओं, बच्चियों से बात की थी। महिलाओं ने राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी के साथ खाना खाया और बहुत सारी बातें भी की। इतना ही नहीं बापसी के दौरान महिलाओं ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ जमकर ठुमके भी लगाए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किसान सोनिया गांधी का हाथ पकड़कर कर उनके साथ डांस कर रही हैं।

इसके साथ ही बताते चलें राहुल वीडियो शेयर करने के साथ लिखते हैं- मां, प्रियंका और मेरे लिए एक यादगार दिन, कुछ खास मेहमानों के साथ! सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर खाना, और खूब सारी मज़ेदार बातें। साथ मिले अनमोल तोहफे – देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार। गांधी परिवार से मुलाकात करने वाली महिलाएं वही हैं, जिनसे राहुल ने इस महीने की शुरुआत में मदीना गांव में मुलाकात की थी। उनके साथ खाना खाया था, उनको दिल्ली अपने घर पर आने का न्योता दिया था।

ये भी पढ़ें: उमर अंसारी का गैर-जमानती वारंट खारिज करने से SC का इनकार, किया जा सकता है अरेस्ट?

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.