Punjab Cabinet: CM मान की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, 31 अक्टूबर तक रजिस्टर गाय शाला के बिजली बिल होंगे माफ

Punjab Cabinet
Share

Punjab Cabinet: आज कैबिनेट बैठक में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कई अहम फैसले लिए।

पंजाब कैबिनेट ने पुरानी पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार सुबह पंजाब सिविल सचिवालय में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी।  

आप सरकार के इस कदम को जहां कर्मचारियों के हित में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा हैं, वहीं गुजरात चुनाव में सरकार का यह फैसला सत्तारूढ़ दल के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। 

Read Also:- Punjab Cabinet: पंजाब सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए ये अहम फैसले, जानें

‘31 अक्टूबर तक रजिस्टर गाय शाला के बिजली के बिल माफ होंगे’

गन्ने की फसल के नोटिफिकेशन को मंजूरी।

गन्ने का दाम 380 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।

सरकार की तरफ गन्ने का कोई बकाया नहीं।

645 लैक्चरर कॉलेज में भर्ती किए जाएंगे।

16 सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपलों की नियुक्ति होगी।