Advertisement

Punjab Clerk Bharti 2022: क्लर्क भर्ती का जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

Punjab Clerk Bharti 2022
Share
Advertisement

Punjab Clerk Bharti 2022: पंजाब में सरकारी नौकरी (Government Job) चाहने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। यहां क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। उम्मीदवार सीधे लिंक पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं। सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स ऑफ पंजाब ने क्लर्क भर्ती के लिए एडमिट कार्ड (Punjab Court Admit Card 2022) जारी कर दिया है।

Advertisement

क्लर्क भर्ती का जारी हुआ एडमिट कार्ड

बता दें कि जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, वे Punjab Court की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब और हरियाणा क्लर्क परीक्षा 22 नवंबर 2022 से 24 नवंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cdn3.digialm.com/EForms/configured पर क्लिक करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस तरह करें डाउनलोड

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट क्लर्क परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.gov.in पर।

यहां एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा Clerk Subordinate Court Of Haryana इस पर क्लिक करें।

ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेग जिस पर आपको एडमिट कार्ड लिंक दिखायी देगा. इस पर क्लिक करें।

ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा जिस पर कैंडिडेट्स को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालने होंगे।

ये डिटेल्स डालकर सबमिट का बटन दबा दें।

इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।

यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *