Advertisement
बड़ी ख़बर

President Murmu: राष्ट्रपति मूर्मू का अभिभाषण शुरू, बोलीं- ‘आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था’

Share
Advertisement

President Murmu: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु NDA की सरकार बनने के बाद अपना पहला अभिभाषण दे रही हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के लोकसभा चुनाव की चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि ये लोकसभा भारत की नई ऊंचाई की गाथा लिखेगी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. आप सभी यहां मतदाताओं का भरोसा जीतकर आए हैं. देश सेवा और जन सेवा का मौका बहुत कम लोगों को मिलता है.”

Advertisement

कश्मीर घाटी में वोटिंग के रिकॉर्ड टूटे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।”

लोकसभा चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया में

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण देते हुए कहा, आज 2024 के लोकसभा चुनाव की चर्चा आज पूरी दुनिया में है. दुनिया देख रही हैं कि भारत के लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है. छह दशक बाद ऐसा हुआ है। ऐसे समय में जब भारत के लोगों की आकांक्षाएं सर्वोच्च स्तर पर हैं, लोगों ने मेरी सरकार पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया है.

विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “मेरी सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों -विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व दे रही है। PLI योजनाओं और व्यापार करने में आसानी से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। पारंपरिक सेक्टर्स के साथ-साथ सनराइज सेक्टर्स को भी मिशन मोड पर बढ़ावा दिया जा रहा है।”

‘दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है. “आने वाला समय ग्रीन एरा यानि हरित युग का है। सरकार इसके लिए भी हर ज़रूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रीन जॉब भी बढ़े हैं.”

ये भी पढ़ें- Kenya Protests: केन्या में नए बिल को लेकर बागी हुए युवा… ब्रेड से लेकर डायपर पर टैक्स…, सरकार को दिखा रहे डिजिटल एक्टिविज्म की ताकत…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप


Recent Posts

Advertisement

US President : जो बाइडन की जगह इस भारतीय शख्स का चल रहा नाम, जानें कौन है…

US President : जो बाइडन ने चुनाव में खराब प्रदर्शन किया। डेमोक्रेटिक पार्टी की मुश्किलें…

July 3, 2024

विपक्ष का वॉकआउट :  पक्ष-विपक्ष में आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी, जानें किसने क्या कहा…

Walk out of Opposition : संसद से विपक्ष के वॉकआउट के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष की…

July 3, 2024

Koo App Closed : कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म koo App को किया बंद, ऐप से बड़े – बड़े सेलिब्रिटी थे जुडे़

Koo App Closed : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म koo ऐप को बंद कर दिया गया। इसकी…

July 3, 2024

Bihar : कार सवार दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर

Firing in Patna : बिहार की राजधानी पटना से गोलीबारी की ख़बर आ रही है.…

July 3, 2024

भोले बाबा का बयान, ‘असामाजिक तत्वों ने भगदड़ मचाई, काफी समय पहले ही निकल चुका था’

Letter of Bhole Baba :  हाथरस के सिंकदराराऊ में भोले बाबा के समागम में भगदड़…

July 3, 2024

Chhattisgarh : चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

Chhattisgarh : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महागठबंधन का नेता चुना गया। चंपई सोरेन ने…

July 3, 2024

This website uses cookies.