Advertisement
बड़ी ख़बर

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2022: यशवंत सिन्हा या द्रौपदी मुर्मू? आज देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति

Share
Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2022: भारत को आज नये राष्ट्रपति (Presidential election results) मिल जाएंगे। सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं।

Advertisement

आज देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति

आज जब देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती (Presidential election results) होगी, इसको लेकर उत्साहित द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। बता दे कि अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं। मुर्मू के गांव में खुशी का माहौल है।

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू

सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान (Presidential election results) हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें थीं। राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना की निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Recent Posts

Advertisement

Benefits Of Lassi: गर्मियों में ट्राई करें ठंडी लस्सी, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Benefits Of Lassi: गर्मियों में अक्सर लोग प्यास लगने पर सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते…

May 26, 2024

Cyclone Remal: PM मोदी ने चक्रवात ‘रेमल’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, बंगाल में हाई अलर्ट

Cyclone Remal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'रेमल' की प्रतिक्रिया और तैयारियों की समीक्षा के…

May 26, 2024

Delhi Hospital Fire: बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन किची गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

Delhi Hospital Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी…

May 26, 2024

Cyclone Remal Alert: चक्रवात ‘रेमल’ को लेकर पश्चिम बंगाल में अलर्ट, कोलकाता एयरपोर्ट बंद, कई ट्रेनें कैंसिल

Cyclone Remal Alert: बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात 'रेमल' (Cyclone Remal) रविवार को…

May 26, 2024

माफिया और मच्छर समाप्त, इंसेफेलाइटिस का भी हुआ खात्मा, गोरखपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: गोरखपुर ग्रामीण अब गोरखपुर महानगर को टक्कर दे रहा है। 2009 से पहले…

May 26, 2024

IPL 2024 Final: बारिश से धुला KKR vs SRH मैच तो किसे मिलेगी ट्रॉफी ? देखें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फाइनल…

May 26, 2024

This website uses cookies.