Advertisement

गुजरात हादसे के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा, कई अभी भी फरार

Share
Advertisement

गुजरात के मोरबी में हुए दर्दनाक हादसे  के बाद पुलिस ने अपने तंत्र को इस्तेमाल करते हुए असली गुनहगारों की तेजी से  धड़ पकड़ करना शुरू कर दिया है। अब तर की मुली जानकारी  के हिसाब से 9  लोगों के पुलिस ने  हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इन सभी लोगों से पूछताछ  कर रही है। सूत्रों के हवाले से तो ये भी खबर सामने आ रही है कि उनमें पुल के प्रबंधक और रखरखाव पर्यवेक्षक शामिल हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों में ओरेवा कंपनी के 2 मैनेजर, 2 टिकट क्लर्क, 3 सिक्योरिटी गार्ड और 2 रिपेयरिंग कांट्रेक्टर शामिल हैं।

Advertisement

 मिली जानकारी के हिसाब से  गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल कहा तो ये भी जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मच्छू नदी पर बना झूलता पुल कल शाम अचानक टूट गया, जिसके कारण कई लोग नदी में गिर गए। इसके बाद वहां कोहराम मच गया था। रविवार को हादसे के बाद सोमवार को भी राहत कार्य चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें