Advertisement

PM मोदी की विभिन्न ज़िलों के DM से बातचीत, बोले- डिजिटल इंडिया के रूप में देश बन रहा है एक silent revolution का साक्षी

PM Modi
Share
Advertisement

नई दिल्ली: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (PM Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न ज़िलों के जिलाधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होनें कहा कि जीवन में लोग अपनी आकांक्षाओं के लिए दिन रात परिश्रम करते हैं और कुछ मात्रा में उन्हें पूरा भी करते हैं। लेकिन जब दुसरो की आकांक्षाएं अपनी बन जाएं, जब दूसरों के सपनों को पूरा करना अपनी सफलता का पैमाना बन जाए, तो फिर वो कर्तव्यपथ इतिहास रचता है।

Advertisement

आज Aspirational Districts, देश के आगे बढ़ने के अवरोध को कर रहे हैं समाप्त

उन्होनें कहा एक तरफ बजट बढ़ता रहा, योजनाएं बनती रहीं, आंकड़ों में आर्थिक विकास भी होता रहा, लेकिन फिर भी आजादी के 75 साल बाद भी देश में कई जिले पीछे ही रह गए। समय के साथ इन जिलों के साथ पिछड़े जिलों का टैग लगा दिया गया। आज Aspirational Districts, देश के आगे बढ़ने के अवरोध को समाप्त कर रहे हैं। आप सबके प्रयासों से, Aspirational Districts, आज गतिरोधक के बजाय गतिवर्धक बन रहे हैं।

एक तरह से गवर्नेंस का ‘top to bottom’ और ‘bottom to top’ फ़्लो

प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि जो जिले पहले कभी तेज प्रगति करने वाले माने जाते थे, आज कई पैमानों में ये आकांक्षी जिले भी अच्छा काम करके दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्रीगण भी मानते हैं कि उनके राज्यों में आकांक्षी जिलों ने कमाल का काम किया है। Aspirational Districts में विकास के लिए प्रशासन और जनता के बीच सीधा कनेक्ट, एक इमोशनल जुड़ाव बहुत जरूरी है। एक तरह से गवर्नेंस का ‘top to bottom’ और ‘bottom to top’ फ़्लो। इस अभियान का महत्वपूर्ण पहलू है – टेक्नोलॉजी और इनोवेशन।

लगभग हर परिवार को शौचालय मिला है, हर गाँव तक बिजली पहुंची

पीएम बोले आकांक्षी जिलों में जो काम हुआ है वो बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों के लिए अध्ययन का विषय है। पिछले 4 सालों में देश के लगभग हर आकांक्षी जिले में जन-धन खातों में 4 से 5 गुना की वृद्धि हुई है। लगभग हर परिवार को शौचालय मिला है, हर गाँव तक बिजली पहुंची है। एक दूसरे का सहयोग करते हुए, एक दूसरे से Best Practices शेयर करते हुए, एक दूसरे से सीखते हुए, एक दूसरे को सीखाते हुए जो कार्यशैली विकसित होती है,वो Good governance की बहुत बड़ी पूंजी है।

आगे उन्होनें कहा आकांक्षी जिलों में जो लोग रहते हैं, उनमें आगे बढ़ने की तड़प होती है। इन लोगों ने अपने जीवन का अधिकतर समय अभावों में, मुश्किलों में गुजारा है। हर छोटी-छोटी चीजों के लिए उन्होंने परिश्रम किया है। इसलिए वो लोग साहस दिखाने के लिए, रिस्क उठाने के लिए तैयार होते हैं। आकांक्षी जिलों में देश की पहली अप्रोच रही कि इन जिलों की मूलभूत समस्याओं को पहचानने पर खास काम किया गया। इसके लिए लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में सीधे पूछा गया, उनसे जुड़ा गया। दूसरी अप्रोच रही कि आकांक्षी जिलों के अनुभवों के आधार पर हमने कार्यशैली में निरंतर सुधार किया। हमने काम का ऐसा तरीका तय किया जिसमें Measurable indicators का selection हो।

सेवाओं और सुविधाओं की डोर स्टेप डिलिवरी का जरिया बने, ये बहुत जरूरी

PM बोले डिजिटल इंडिया के रूप में देश एक silent revolution का साक्षी बन रहा है। हमारा कोई भी जिला इसमें पीछे नहीं छूटना चाहिए। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे हर गाँव तक पहुंचे, सेवाओं और सुविधाओं की डोर स्टेप डिलिवरी का जरिया बने, ये बहुत जरूरी है। आजादी के इस अमृतकाल में करने और पाने के लिए बहुत कुछ है। एक एक आकांक्षी जिले का विकास देश के सपनों को पूरा करेगा। आजादी के 100 साल पूरे होने पर नए भारत का जो सपना हमने देखा है, उनके पूरे होने का रास्ता हमारे इन जिलों और गांवों से होकर ही जाता है। आज आकांक्षी जिले देश के आगे बढ़ने के अवरोध को समाप्त कर रहे हैं। आप सबके प्रयासों से आकांक्षी जिले आज गतिरोधक के बजाय गतिवर्धक बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *