Advertisement
बड़ी ख़बर

PM मोदी की टोक्यो पैरालिंपिक के खिलाड़ियों से बात, बोले – आप असली चैंपियन, पूरी मेहनत से खेलिए

Share
Advertisement

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक पैरालंपिक में जा रहे 54 सदस्यीय भारतीय खिलाड़ियों के दल से बातचीत की। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। पीएम ने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों और सभी कोच को सफलता के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं देता हूं। मैं देख रहा हूं कि आपका आत्मबल और कुछ हासिल करके दिखाने की आपकी इच्छाशक्ति असीम है।

Advertisement

इस दौरान PM ने कहा कि आप इस मुकाम तक पहुंचे क्योंकि आप असली चैंपियन हैं। आपने जिंदगी के खेल में संकटों को हराया। एक खिलाड़ी के रूप में आपके लिए आपकी जीत बहुत महत्वपूर्ण है,लेकिन मैं बार-बार कहता हूं कि नई सोच का भारत आज अपने खिलाड़ियों पर मेडल का दबाव नहीं बनाता है। बस आपको अपना शत प्रतिशत देना है। आप सभी से बात करके मेरा विश्वास बढ़ गया है कि भारत इस बार पैरालंपिक खेलों में भी नया इतिहास बनाने जा रहा है।

प्रधानमंत्री बोले कि नई सोच का भारत आज अपने खिलाड़ियों पर मेडल का दबाव नहीं बनाता है। आपको बस अपना शत-प्रतिशत देना है। पूरी लगन के साथ, कोई भी मानसिक बोझ के बिना, सामने कितना ही मजबूत खिलाड़ी हो, आप पूरी मेहनत से खेलिए। आप सभी से बात करके मेरा विश्वास बढ़ गया है कि इस बार पैरालंपिक खेलों में भी भारत नया इतिहास बनाने जा रहा है। मैं सभी खिलाड़ियों और कोच को आपकी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता हूं।

साथ ही इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टोक्यो ओलंपिक में जा रहे पैरालंपिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए हमारे बीच उपस्थित हुए हैं।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस…

July 1, 2024

This website uses cookies.