Advertisement

PM मोदी ने लॉन्च किया “पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान”, कहा- आज 21वीं सदी का भारत सरकारी व्यवस्थाओं की पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नए रूप से बन रहे प्रगति मैदान इलाके के मॉडल का निरीक्षण किया। इसी के साथ पीएम मोदी ने “मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान” योजना का अनावरण किया।  

Advertisement

“पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान” के अनावरण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि PM गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को गति शक्ति देगा। अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर और ‘मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी’ को इस राष्ट्रीय योजना से गति शक्ति मिलेगी।

PM मोदी ने लॉन्च किया “पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान”

PM बोले कि आज दुर्गाष्टमी है, पूरे देश में आज शक्ति स्वरूपा का पूजन हो रहा है। शक्ति की उपासना के इस पुण्य अवसर पर देश की प्रगति की गति को भी शक्ति देने का शुभ कार्य हो रहा है। -आज 21वीं सदी का भारत, सरकारी व्यवस्थाओं की उस पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है। आज का मंत्र है, Will for progress, work for progress, wealth for progress, plan for progress, preference for progress.

आज 21वीं सदी का भारत सरकारी व्यवस्थाओं की पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा: PM

साथ ही पीएम ने कहा कि हमारे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विषय ज्यादातर राजनीतिक दलों की प्राथमिकता से दूर रहा है। ये उनके घोषणा पत्र में भी नजर नहीं आता है। अब तो ये स्थिति आ गई है कि कुछ राजनीतिक दल, देश के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर आलोचना करने में गर्व करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *