Advertisement
बड़ी ख़बर

जनचौपाल के जरिए PM मोदी का मतदाताओं से संवाद, बोले- लता दीदी की मधुर आवाज हमेशा रहेगी हमारे साथ

Share
Advertisement

नई दिल्ली: पीएम Narendra Modi  ने जन चौपाल (Jan Choupal) के माध्यम से यूपी के मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत ही दुःखद खबर आई है। हमारी लता दीदी आज हमें छोड़कर चली गई हैं, परमात्मा में विलीन हो गई है। कल ही वसंत पंचमी का पर्व था, मां शारदा की हम आराधना कर रहे थे। जिनके कंठ से मां सरस्वती का आशीर्वाद छोटे बड़े हर किसी को मिलता था, वो लता दीदी ब्रह्मलोक की यात्रा पर चली गई।

Advertisement

लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार आती हैं वरदान की तरह

PM बोले लता दीदी (Lata didi) का व्यक्तित्व का विस्तार सिर्फ गानों की संख्या पर सीमित नहीं था। मेरे जैसे अनेकों लोग हैं जो गर्व से कहेंगे कि लता दीदी के साथ उनका निकट संबंध था। जीवन के हर क्षेत्र के लोग हमें लता दीदी के प्रति अपना स्नेह जताते हुए हर पल मिलेंगे। इससे पता चलता है कि लता जी के व्यक्तित्व की विशालता कितनी बड़ी थी। आज हम सब दुखी हैं, पूरा देश दुखी है। लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह मिलती है।

लता जी ने संगीत की दुनिया में स्थान तो बनाया ही साथ ही वो ममता की थी प्रतीक

आगे प्रधानमंत्री (Prime Minister) ने कहा कि लता जी ने संगीत की दुनिया में स्थान तो बनाया ही साथ ही वो ममता, मानवता की प्रतीक थी, इसलिए उनका व्यक्तित्व संगीत के साथ ही बहुत बड़ा था। आज ऐसी महान आत्मा हम सभी के बीच नहीं रही, इससे देश शोकाकुल है। मैं अपनी ओर से और हम सभी की तरफ से उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनको चरणों में स्थान दें, उनकी आत्म को शांति दें और परिवार के सभी सदस्यों को दु:ख सहने की ताकत दें।

जीवन के हर क्षेत्र के लोग हमें लता दीदी के प्रति अपना स्नेह जताते हुए हर पल मिलेंगे

उन्होनें कहा आज हम सब दुःखी हैं, पूरा देश दुःखी है। लता जी जैसी आत्माएं मानवता को सदियों में कभी कभार वरदान की तरह आती हैं। भारत की जो पहचान उन्होंने बनाई, भारत के संगीत को जो स्वर दिया, उससे दुनिया को भारत को देखने का एक नया नजरिया मिला।

Recent Posts

Advertisement

South Goa: हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का- पीएम मोदी

PM Modi in South Goa:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…

April 27, 2024

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं ये 4 चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…

April 27, 2024

आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…

April 27, 2024

Bihar: मीसा भारती और तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज, सम्राट के लिए बोला ये….

Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…

April 27, 2024

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

RAJASTHAN: एक ही परिवार के चार लोग तालाब में डूबे, मौत

RAJASTHAN NEWS: राजस्थान के पाली जिले में तालाब में डूबने से चार लोगों की मौत…

April 27, 2024

This website uses cookies.