Advertisement
बड़ी ख़बर

सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर एक्शन में पीएम मोदी, बुलाई हाईलेवल बैठक

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीयों से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूडान की राजधानी खार्तूम सहित देश के अन्य हिस्सों में हुई हिंसा में एक भारतीय समेत 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने गुरुवार को कहा था कि सूडान में स्थिति ‘‘बहुत तनावपूर्ण” है और वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब एवं मिस्र सहित विभिन्न देशों के साथ करीबी समन्वय कर रहा है।

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्ली में कहा था, ‘‘चार-पांच दिन बाद भी संघर्ष कम नहीं हुआ है, लड़ाई जारी है और स्थिति तनावपूर्ण है। ऐसे में हम भारतीयों से आग्रह करते हैं कि वे जहां हैं, वहीं रहें और बाहर न निकलें।” उन्होंने कहा था कि हम सूडान के घटनाक्रम पर बेहद करीबी नजर रख रहे हैं।

सूडान में भारतीय दूतावास औपचारिक, अनौपचारिक माध्यम से भारतीय समुदाय के साथ सम्पर्क में है।” यह संघर्ष देश के सैन्य नेतृत्व के भीतर ताकत के संघर्ष का सीधा परिणाम है। देश में सूडान की नियमित सेना और ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस’ (ISF) नामक अर्द्धसैन्य बल के बीच टकराव के कारण यह हिंसा हुई है।

ये भी पढ़ें: PM Modi ने UP के दो IAS को किया सम्मानित, जानें क्या है इन अफसरों की उपलब्धि

Recent Posts

Advertisement

Mahalaxmi Yojana: महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे, सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश

Mahalaxmi Yojana: लोकसभा चुनाव के चौथे फेस की वोटिंग चल रही है। इसी बीच सोनिया…

May 13, 2024

कांग्रेस और सपा का इतिहास घोटालों का है, बाराबंकी में विपक्ष पर बरसे CM योगी

Barabanki: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि चौथे चरण के मतदान के साथ ही…

May 13, 2024

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

This website uses cookies.