Advertisement
बड़ी ख़बर

PM Kisan Scheme: फर्जी किसान बनकर 53000 लोगों ने लिया स्कीम का फायदा, जानिए कैसे

Share
Advertisement

PM Kisan Scheme: रायगढ़ जिले में बीते दो साल पहले किसान सम्मान निधि के नाम पर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया था। इस फर्ज़ीवाड़े में लगभग 17 हजार अपात्र किसानों ने ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लगभग 25 करोड का फर्जीवाड़ा किया था। आपको बता दें कि इस फर्जीवाड़ा में अब बढ़कर 53 हजार किसान हो गए हैं, जिनसे लगभग 43 करोड़ रुपए की राशि वसुली जानी है। ऐसे में अब कृषि विभाग अपात्र किसान की सूची तैयार कर राजस्व विभाग से वसूलने की प्रयास कर रही है।

Advertisement

जानिए कैसे करते थे फर्जीवाड़ा

केंद्र सरकार ने योजना के तहत गरीब किसानों के खातों में हर वर्ष 6 हजार रुपए देने की योजना बनायीं थी ताकि गरीब किसानों को इसका लाभ मिले। शुरुआत में योजना का ऑनलाइन आधार लिंक नहीं किया जा रहा था। जिसकी वजह से जिले में 2 वर्ष पहले ऐसे समूह सक्रिय हो गए, जिन्होंने अपात्र किसानों का ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन कर दिया था, जिससे किसानों के तीन किस्तों में से एक किस्त पहले ही ले ली जाती थी।

ऐसे हुआ खुलासा

कुछ दिनों बाद जब जिला प्रशासन को इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली, तब तक जिले में कई किसानो का गलत मोबाइल नंबर का पंजीयन कर अपने खातों में पैसा ले लिया गया था। जिसके बाद कृषि विभाग ने रकबा सत्यापन और आधार सीडिंग कर पात्र किसानों की सूची ली। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आपको बता दें कि विभाग किसानों से बीते 2 सालों में मात्र 12 लाख रुपए ही वसूल कर पायी है।

फर्जी किसानों से वसूल राशि की सूची

– रायगढ़ ब्लॉक 836 किसान, जिनसे 1 करोड़ 16 लाख 6 हजार
– तमनार ब्लॉक के 995 किसान, जिनसे 1 करोड़ 41 लाख 50 हजार
– लैलूंगा ब्लॉक के 786 किसान, जिनसे 13 करोड़ 40 लाख 2 हजार
– धर्मजयगढ़ ब्लॉक के 9890 किसान, जिनसे 58 लाख 38 हजार
– बरमकेला ब्लॉक के 3999 किसान, जिनसे 2 करोड़ 6 लाख 8 हजार
– खरसिया ब्लॉक 3507 किसान जिनसे 4 करोड़ 32 लाख 64 हजार
– पुसौर 23379 किसान जिनसे 12 करोड़ 38 लाख 38 हज़ार
– घरघोड़ा ब्लॉक के 93 किसान, जिनसे 12 लाख 26 हजार
– सारंगढ़ ब्लॉक के 9752 किसान, जिनसे 7 करोड़ 86 लाख 48 हजार वसूलने है

ये भी पढ़ें :दूसरों के नाम पर फर्म बनाकर टैक्स का फर्ज़ीवाड़ा करने वाले लोगों पर कसेगी लगाम, संपत्ति तक हो सकती है जब्त

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

Jaunpur: सपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक बाबा दुबे ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Jaunpur: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है. वहीं इस…

May 11, 2024

Rajasthan: अकाशीय बिजली का कहर, मकान की छत टूटकर गिरने से माँ बेटी समेत 3 की मौत, 3 घायल

Rajasthan: राजस्थान के हिंडोली के दबलाना थाना क्षेत्र के धाभाइयो का नयागाँव के रघुनाथपूरा मे…

May 11, 2024

This website uses cookies.