Advertisement
बड़ी ख़बर

नागालैंड हिंसा पर ओवैसी ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Share
Advertisement

नागालैंड के जिले मौन में बीते शनिवार भारतीय सेना के एक ऑपरेशन में 11 आम लोगों की मौत के बाद विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

Advertisement

विपक्षी दल केंद्रीय मंत्री अमित शाह को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए निशाना साध रहे हैं।

मामला बढ़ने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “नगालैंड में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।

अमित शाह को उनके पद से हटा देना चाहिए। उग्रवादियों के साथ उनके समझौता करने की बात धोख़ा थी।

“नवंबर में मणिपुर में सात अफ़सरों को उग्रवादियों ने मार दिया था। उत्तरपूर्व में शांति नहीं है, केवल हिंसा है।”

राहुल ने भी उठाए जिम्मेदारियों पर सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गृह मंत्रालय की जिम्मेदारियों में सवाल उठाते हुए कहा कि जब अपने ही घर और जमीन पर लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो गृह मंत्रालय क्या कर रहा है?

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, “ये एक हृदय विदारक घटना है। सरकार को सही मायनों में इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि जब अपनी ही ज़मीन पर आम लोगों के साथ-साथ सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं तो गृह मंत्रालय क्या कर रहा है।”

ममता बनर्जी ने की सख्त जांच की मांग

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए सरकार पर हमला बोला है।

ममता ने ट्वीट कर लिखा, “नगालैंड से चिंताजनक ख़बर आ रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। हमें घटना की गहन जांच सुनिश्चित करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पीड़ितों को न्याय मिले!”

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.