Advertisement

रुस-यूक्रेन युद्ध का तीसरा दिन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- यूक्रेन में फंसे लोगों को अपने खर्च पर लाएगी भारत सरकार

Russia-Ukraine War
Share
Advertisement

रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) जारी है। इस जंग को चलते हुए आज तीसरा दिन हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने (Defense Minister Rajnath Singh) इसी बीच कहा है कि यूक्रेन में फंसे लोगों को भारत सरकार अपने खर्च पर लाएगी। वहां से कई लोग आ भी चुके थे। हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की है। उन्हें यहां सुरक्षित लाने की व्यवस्था चल रही है। हम चाहते हैं कि हालात सामान्य हो।

Advertisement

हम चाहते हैं कि हालात सामान्य हो: राजनाथ सिंह

यूक्रेन में फंसे छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंचे। रूस के हमले (Russia-Ukraine War) के बाद कीव में रिहायशी इमारतों को नुक़सान पहुंचा। वहीं विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (External Affairs Minister Dr S Jaishankar) ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।

यूक्रेन से 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना

साथ ही यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine War) पर भारत में जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा कि यह पुतिन का युद्ध है। यह शर्म की बात है ऐसा हो रहा है। हम आर्थिक प्रतिबंधों के साथ प्रतिक्रिया देंगे। हम दूसरे देश पर कब्ज़े की अनुमति नहीं दे सकते। हम ऐसा अंतरराष्ट्रीय समुदाय चाहते हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों पर आधारित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *