नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा। भाजपा का दामन थामते ही कांग्रेस पार्टी को लेकर RPN सिंह ने कहा कि 32 सालों तक मैंने एक पार्टी में रहा ईमानदारी से, लगन से मेहनत की। परन्तु जिस पार्टी में इतने साल रहा अब वो पार्टी रह नहीं गई ना वो सोच रह गई जहां मैंने शुरूआत की थी।
RPN सिंह बोले अगर देश में राष्ट्र निर्माण करना है और देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारा प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा अवश्य करूंगा। इससे पहले सिंह ने ट्वीट कर लिखा था कि उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं।”
‘आर.पी.एन. सिंह की पत्नी द्वारा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उ.प्र. विधानसभा चुनाव लड़ने’ की ख़बरों पर आर.पी.एन. सिंह बोले मैं ही अकेला राजनीति में हूं, पार्टी जो दिशानिर्देश देगी उसको मैं जरूर करूंगा।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आरपीएन सिंह के BJP में शामिल होने पर बोले मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में RPN Singh का स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.