Advertisement

National Flag in Delhi: सीएम केजरीवाल का ऐलान, 15 अगस्त तक 500 जगहों पर लहराएंगे तिरंगे

Share

दिल्ली सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 115 फीट ऊंचा अमर तिरंगा (National Flag in Delhi) फहराया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि राजधानी में 15 अगस्त तक ऐसे 500 जगहों पर तिरंगे फहराए जाएंगे।

National Flag in Delhi
Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 115 फीट ऊंचा अमर तिरंगा (National Flag in Delhi) फहराया। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि राजधानी में 15 अगस्त तक ऐसे 500 जगहों पर तिरंगे फहराए जाएंगे। दिल्ली में लगभग 400 तिरंगे लग चुके हैं और 500 तिरंगे 15 अगस्त तक लग जाएंगे। इन तिरंगों के रखरखाव और सम्मान के लिए आज हर तिरंगे के लिए एक ‘तिरंगा सम्मान समिति’ बनाई गई है। 5 सदस्यों की एक समीति होगी।

Advertisement

15 अगस्त तक 500 जगहों पर लहराएंगे तिरंगे

CM ने कहा हर समीति (National Flag in Delhi) से मेरा निवेदन है कि आप अपने इलाके में कम से कम 1000 नौजवान सिपाही तैयार करें। उन लोगों को 5 काम करना है। पहला- आप सुनिश्चित करें कि आपके इलाके में कोई भूखा ना सोए। दूसरा- ये सुनिश्चित करें कि हर बच्चे को शिक्षा मिले। तिरंगा देखते ही भगत सिंह, बाबा साहेब, गांधी जी, सरदार पटेल की कुर्बानियां हमारी नज़रों के सामने आ जाती हैं। इसलिए हमने तय किया Delhi में 500 जगह Tiranga लगाएंगे ताकि तिरंगा देखते ही भारत माता की याद आ जाए। जब India-Pakistan के बीच मुठभेड़ होती है और हमारे देश का सिपाही Siachen पर जाकर तिरंगा गाड़ता है, तब पूरे देश का सीना चौड़ा हो जाता है।

‘तिरंगा सम्मान समिति’ कार्यक्रम में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने देश सेवा के लिए तिरंगा सम्मान समिति को 5 मंत्र दिए-

1- भूखे को खाना खिलाएँ।

2- बच्चे को शिक्षा दिलाएँ।

3- बीमार का इलाज कराएँ।

4- बेघर को नाइट शेल्टर-स्ट्रीट चिल्ड्रन को स्कूल पहुँचाएँ।

5- अपने इलाक़े की साफ़-सफ़ाई करें।

हमारा मक़सद हर हाथ में Tiranga हो

आज़ादी के 75वें साल में पूरी दिल्ली (National Flag in Delhi) में लगे 115 फ़ीट ऊँचे अमर तिरंगे के सम्मान में विशेष कार्यक्रम में दिल्ली CM ने कहा कि हमारा मक़सद है कि हर हाथ में Tiranga होना चाहिए। कुछ दिन बाद Delhi Govt एक कार्य्रकम Launch करने जा रही है। जिस दिन 130 करोड़ लोग मिलकर भारत के लिए सोचना शुरू करेंगे, उस दिन ग़रीबी दूर हो जाएगी, India तरक़्क़ी करेगा और विश्व गुरु बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *