Advertisement
बड़ी ख़बर

Mumbai Attack: राष्ट्रपति मुर्मू सहित विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 26/11 के शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

Share
Advertisement

26/11 साल 2008 को आतंकवादियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को गहरे जख्म दिए थे, वो दुनिया के सबसे दुर्दांत आतंकी वारदातों में से एक भी है। बता दें लश्कर के 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने समंदर के रास्ते मुंबई में आकर भयानक आतंकी हमले कोे अंजाम दिया था। वहीं इस आतंकी हमले ने मुंबई को ही नहीं, पूरे देश को ये हमलावर चार दिनों तक घाव पर घाव देते रहे। इस आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान भी चली गई थी। वहीं इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई हमलों के पीड़ितों को याद किया।

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर

राष्ट्रपति ने कहा कि 26/11 की बरसी पर देश उन सभी को कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है, जिन्हें हमने खोया। हम उनके प्रियजनों और परिवारों के दर्द को साझा करते हैं।

वहीं राष्ट्र उन सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने कर्तव्य के पालन में बहादुरी से लड़ाई लड़ी और सर्वोच्च बलिदान दिया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी 26/11 के बरसी पर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि- आतंकवाद से मानवता को खतरा है। भारत समेत पूरी दुनिया 26/11 हमलों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दे रही है।

पूरी दुनिया पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी है। जिन लोगों ने इस हमले की योजना बनाई उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। हम दुनिया भर में आतंकवाद के हर पीड़ित के प्रति संवेदनाएं हैं।

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.