Advertisement
बड़ी ख़बर

MS Dhoni: लोगों ने क्या सोचा था और क्या निकला, धोनी का ये ऐलान देख चौंके लोग

Share
Advertisement

MS Dhoni Big Announcement: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक गुप्त जीवन जीना पसंद करते हैं। धोनी लाइमलाइट से दूर रहते हैं और तभी नजर आते हैं जब फैंस उन्हें क्लिक करने में कामयाब होते हैं। हालांकि अपनी कप्तानी में दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को एक घोषणा कर दी है। बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था और वो पोस्ट कुछ ऐसा था कि 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर दोपहर 2 बजे वो लाइव आएंगे। उन्होंने इस पोस्ट में खुलासा किया है कि वह दोपहर दो बजे प्रशंसकों के साथ कुछ ‘रोमांचक समाचार’ साझा करेंगे। हालांकि जैसा सभी ने सोचा था वैसा कुछ निकला नहीं।

Advertisement

धोनी ने OREO बिस्किट किया लॉन्च

हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए जाए जानने वाले धोनी ने इस बार भी लोगों की सोच से हटकर ही कुछ काम किया है। दरअसल, धोनी एक एड कंपनी के लिए लाइव आए थे। बता दें MS Dhoni OREO बिस्किट के लिए लाइव आए थे। उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साल 2011 में जिस तरह भारत World Cup जीता था, ठीक उसी वर्ष OREO भी लॉन्च हुआ था। उन्होंने कहा की अब वक्त है इतिहास को दोबारा से रिपिट करने का OREO के साथ।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस साल भी वर्ल्ड कप होने जा रहा है, अगर इसी वर्ष दोबारा से OREO भी लॉन्च होता है तो भारत भी वर्ल्ड कप जीत सकेगा। उन्होंने फिर से OREO को भारत में लॉन्च किया। साथ ही उन्होंने कहा कि वो 2011 को फिर से वापस ला रहे है..और आप भी इसे लाओ। इसी के साथ उन्होंने कहा “To Create History, We Need To Recreate History”. हालांकि बहुत से फैंस को ये लग रहा था कि धोनी हर फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्वाई, अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

April 28, 2024

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…

April 28, 2024

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

This website uses cookies.