Advertisement
बड़ी ख़बर

100 से ज्यादा कलाकृतियां आएंगी वापस, मून से मंगल तक जुड़ेगा भारत, जानिए PM मोदी के दौरे की उपलब्धियां

Share
Advertisement

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा भारतीय समयानुसार शनिवार की सुबह समाप्त हो गया है। अपने इस राजकीय दौरे के समापन से पहले नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में आयोजित प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि यहां आज मिनी इंडिया दिख रहा है। उन्होंने कहा कि ये वो भारत है, जिसे अपना रास्ता पता है, दिशा पता है। ये वो भारत है, जिसे अपने निर्णयों, अपने संकल्पों पर कोई कंफ्यूजन नहीं है. ये वो भारत है, जो अपने पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदल रहा है। भारत का सामर्थ्य आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है।

Advertisement

एक भारत श्रेष्ठ भारत

रोनाल्ड रीगन सेंटर में पीएम मोदी ने अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे की उपलब्धियां लोगों के सामने रखीं। उन्होंने ने कहा कि ‘भारत और अमेरिका के परस्पर रिश्तों की एक नई और गौरवशाली यात्रा की शुरुआत हुई है। ये नई यात्रा – GLOBAL STRATEGIC ISSUES पर हमारे CONVERGENCE की है। ये नई यात्रा MAKE IN INDIA, MAKE FOR THE WORLD को लेकर हमारे CO-OPERATION की है। आप लोगों ने इस हॉल में भारत का फुल मैप बना दिया है। आप यहां दूर-दूर से आए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ‘मिनी इंडिया’ उमड़ आया है। अमेरिका में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की इतनी सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, अभिनंदन करता हूं।’

दो महान लोकतंत्रों की साझेदारी को और सशक्त होते देख रही दुनिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत, मदर ऑफ डेमोक्रेसी (Mother of Democracy) है और अमेरिका, आधुनिक लोकतंत्र का चैंपियन है। आज दुनिया, दो महान लोकतंत्रों की साझेदारी को और सशक्त होते देख रही है। अमेरिका हमारा सबसे बड़ा  trading partner है और export destination है। आज जो नया भारत हमारे सामने है, उसमें वो आत्मविश्वास लौट आया है। ये वो भारत है, जिसे अपना रास्ता पता है, दिशा पता है। ये वो भारत है, जिसे अपने निर्णयों , अपने संकल्पों पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। ये वो भारत है, जो अपने पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदल रहा है। भारत का सामर्थ्य आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है।

अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी खुलेंगे अमेरिका के नए CONSULATE

पीएम मोदी ने कहा, भारत में हो रही प्रगति का सबसे बड़ा कारण है- भारत का आत्मविश्वास, भारत के लोगों का आत्मविश्वास। सैकड़ों वर्षों की गुलामी ने ये आत्मविश्वास हमसे छीन लिया था।  अब ये निर्णय लिया गया है कि H-1B VISA को RENEW करने के लिए आपको अमेरिका से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अमेरिका में रहते हुए ही अब ये VISA RENEW हो जाएगा। भारत इस साल SEATTLE में एक नया वाणिज्य दूतावास (CONSULATE) खोलने जा रहा है। इसके अलावा भी अमेरिका के 2 और शहरों में भारतीय CONSULATE खोले जाएंगे। अब अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी अमेरिका के नए CONSULATE खुलने जा रहे हैं।

राजकीय दौरे की उपलब्धियां, जो नजर आएंगी

– अमेरिका 100 से ज्यादा कलाकृतियां लौटाएगा।

– GE का भारत में लड़ाकू विमान का इंजन बनाया जाएगा।

– गूगल भारत मेंग्लोबल सेंटर खोलेगा।

– बोइंग भारत में बड़ा निवेश करेगा।

– माइक्रॉन भारत में सेमीकंडक्टर बनाएगा।

– नासा भारतीय एस्ट्रोनॉट को एडवांस ट्रेनिंग।

-अमेरिका के दो शहरों में वाणिज्यिक दूतावास खोले जाएंगे।

– अमेरिका भी भारत के अहमदाबाद और बेंगलुरु में कॉन्सुलेट खोलेगा।

– मून से मंगल तक जुड़ेगा भारत।

– मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड बनेगा।

– H1B वीजा रिन्यू करने के लिए अमेरिका से बाहर नहीं जाना होगा. अमेरिका में ही H1B वीजा रिन्यू हो जाएगा।

–  L कैटेगिरी वीजा के लिए यही व्यवस्था हो सकती है।

– गूगल एआई सेंटर 100 से ज्यादा भाषाओं में काम करेगा।

ये भी पढ़े: भारतीय-अमेरिकियों ने भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत किया: PM मोदी

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha : ‘इस ऐतिहासिक विजय…’,लोकसभा स्पीकर ने सदन की तरफ से टीम इंडिया को दी बधाई

Lok Sabha : टीम इंडिया t20 विश्व कप चैंपियन बन गई है। ऐसे में देशभर…

July 1, 2024

Akhilesh Yadav Birthday: CM योगी ने अखिलेश यादव को दी बधाई, सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखि‍लेश यादव…

July 1, 2024

UP: 2500 सोलर मास्ट लाइटिंग सिस्टम से लैस होंगे प्रदेश के कई जिले

UP: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश में सौर…

July 1, 2024

Parliament Session : ‘कांग्रेस ने चुनाव में भय…’, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Parliament Session : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस…

July 1, 2024

This website uses cookies.