Advertisement

‘जन आंदोलन बन गया है मन की बात’: 100वें एपिसोड में बोले PM मोदी

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड प्रसारण किया जा रहा है। ‘मन की बात’ के लाइव प्रसारण के लिए देशभर में बूथ स्तर पर चार लाख सेंटर बनाए गए हैं, जहां रेडियो कार्यक्रम को प्रसारित किया जा रहा है।

Advertisement

बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी मन की बात के जरिए देश दुनिया के लोगों से संवाद करते हैं। 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ मन की बात कार्यक्रम आज अपना 100वां एपिसोड पूरा करने जा रहा है। मन की बात के 100वें एपिसोड के मौके पर भारत सरकार 35 ग्राम का 100 रुपए का सिक्का भी जारी करेगी।

वहीं यूपी में भी मन की बात को सुनने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पूरे प्रदेश में 55 हजार सेंटर बनाए गए हैं जहां लोग मन की बात कार्यक्रम को सुन सकेंगे। सांसद, विधायक, मंत्री सब अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का आज 100वां एपिसोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *