Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष पद, सोनिया गांधी ने कहा- बड़ी राहत मिली है

Share

सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के व्यक्तित्व की तारीफ की और साथ ही उनकी नेतृत्व क्षमता की भी तारीफ की।

मल्लिकार्जुन खड़गे
Share
Advertisement

 मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष का पद संभाल लिया। इस खास मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खड़गे को पार्टी का नया अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। खरगे की ताजपोशी को लेकर आज (26 अक्टूबर) AICC मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष पद पर बिठाने के बाद सोनिया गांधी ने राहत महसूस करने की बात भी कही।

Advertisement

सोनिया गांधी ने कहा कि खड़गे जी अनुभवी नेता हैं, वह पार्टी के साधारण कार्यकर्ता से यहां तक पहुंचे हैं, वह अपनी कड़ी मेहनत की वजह से यहां पहुंचे हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बनेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।

पार्टी के सहयोग के लिए आभारी रहूंगी- सोनिया गांधी

उन्होंने भरोसा जताया कि अब कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूती से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बेहतरी के लिए पूरी क्षमता के साथ काम किया। आप सबका जो सहयोग मिला, उसके लिए आभारी रहूंगी। सोनिया गांधी ने अतीत का का भी जिक्र किया और पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों का भी। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के सामने, देश के लोकतंत्र को लेकर कई चुनौतियां हमारे सामने हैं, हमें इन चुनौतियों से सफलतापूर्वक बाहर निकलने का रास्ता खोजना होगा। सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के व्यक्तित्व की तारीफ की और साथ ही उनकी नेतृत्व क्षमता की भी तारीफ की।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी की तारीफ

वहीं अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे आज 10 जनवरी, 1998 का दिन याद आ रहा है। जब सोनिया गांधी ने कर्नाटक में राजनीति की दीक्षा लेने की बात कही थी। तब से आज तक वह त्याग की मूर्ति बनकर काम करती रही हैं। खड़गे ने कहा कि आज की राजनीति में झूठ का बोलबाला है और सत्ता के लिए ही काम किया जाता है। लेकिन सोनिया गांधी ने कभी भी सिर्फ सत्ता पाने के लिए सियासत नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *