Lohri 2023: कब मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नए साल की शुरूआत में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है । लोहड़ी का यह पर्व पंजाब और हरियाणा में बहुत प्रचलित है। लोहड़ी के इस पावन पर्व पर नई फसल को काटा जाता है। कटी हुई फसल का पहला भोग अग्नि को लगाया जाता है। आग के चारों तरफ चक्कर लगाकर सभी लोग अपने सुखी जीवन की कामना करते हैं। आइए जानते है कि लोहड़ी कब मनाई जाएगी और इसे मनाने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है ?
13 या 14 लोहड़ी कब?
इस साल 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है । इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2023 को है । इसलिए लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से 1 दिन पहले यानी 14 जनवरी को मनाया जाएगा ।
शुभ मुहर्त
14 जनवरी को लोहड़ी की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 8 बजकर 57 मिनट पर है।
पूजाविधि
लोहड़ी के पावन पर्व पर घर के बाहर या किसी खुली जगह पर आग जलाई जाती है और फिर उस पवित्र आग की परिक्रमा करते हुए उसमें तिल गजक मक्कर मूंगफली अर्पित करते हैं। जिन लोगों के घर में नई बहू आती है या फिर किसी बच्चे का जन्म होता है उन लोगों के घर में लोहड़ी का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है।