Advertisement

How to login and Sign Up in Facebook: इस तरीके से आसानी से बनेगा FB Account

Share
Advertisement

Facebook Sign Up and Login: Facebook आज हमारी दुनिया का एक अहम हिस्सा बन गया है। भले ही दूसरे Social Media Platform आ चुके हैं लेकिन फेसबुक का क्रेज अभी भी पहले जैसा ही बरकरार है। हाल के दिनों में फेसबुक ने कई सुधार भी किए हैं और अपने प्लेटफॉर्म के व्यावसायिक इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है। दिग्गज टेक कंपनी की बात करें तो पहले सिर्फ गूगल ही Publisher Account की सुविधा देती थी। लेकिन अब फेसबुक के माध्यम से भी Publisher अपने कंटेंट को Monetize कर सकते हैं।

Advertisement

अब बात करते हैं कि कैसे हम Facebook पर Login कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपके पास एक FB Account होना चाहिए। Facebook Account बनाने के लिए आपको पहले Facebook Website पर Sign Up करना पड़ेगा। तो आज हम जानेंगे कि कैसे हम फेसबुक अकाउंट बना सकते हैं। Android Smartphone और Windows PC दोनों के प्रोसेस को जानेंगे।

How to Sign Up in Facebook on PC?

पहले बात करते हैं कि आप अपने पर्सनल कंप्यूटर पर कैसे पेसबुक पर साइन अप कर सकते हैं। फेसबुक पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए बस आपके पास मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस होना चाहिए। उसके बाद आपसे कुछ बेसिक जानकारियां मांगी जाएंगी। इसे भरने के बाद आपका फेसबुक अकाउंट उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

FB Account Sign Up Steps on PC

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर में फेसबुक की वेबसाइट खोलें।
  • उसके बाद आपके पास लॉग इन का ऑप्शन आएगा। यदि आपके पास पहले से अकाउंट है तो Facebook Login कर सकते हैं।
  • अब लॉग इन नीचे Create New Account का ऑप्शन आएगा, उसपर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Facebook Sign Up का टैब खुल जाएगा।
  • सबसे पहले अपना First Name और Surname डालें। (First Name – Santosh, Surname – Kumar या आपका जो भी सरनेम हो)
  • अब अपना मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस डालें।
  • इसके बाद पासवर्ड बनाएं। (पासवर्ड में एक अल्फा लेटर, कोई नंबर और एक स्पेशल कैरेक्टर जरूर डालें)
  • अब अपना डेट ऑफ बर्थ डालें। ध्यान रखें कि अपना डेट ऑफ बर्थ वही डालें जो आपके आईडी कार्ड पर हो।
  • इसके बाद आप अपना जेंडर डालें। (Gender – Male, Female or Custom)
  • अब Sign Up Button पर क्लिक करें।
  • अब आपका फेसबुक अकाउंट बन गया है। इसे अब लॉग इन करके आप फेसबुक चला सकते हैं।

FB Account Sign Up Steps on Mobile

मोबाइल पर भी फेसबुक अकाउंट (Facebook Account) बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ Steps को फॉलो करना पड़ेगा। आजकल कंप्यूटर से ज्यादा मोबाइल पर ही फेसबुक चलाया जाता है। तो आइए जानते हैं मोबाइल पर फेसबुक अकाउंट कैसे बनाते हैं?

  • सबसे पहले आपके पास एक Mobile Phone होना चाहिए।
  • अब आप अपना Google Play Store खोलें।
  • Play Store सर्च में Facebook सर्च करें।
  • आपके सामने Facebook App खुल जाएगा। अब Facebook App को डाउनलोड करें।
  • आप चाहें तो Facebook Lite App Download कर सकते हैं। यह फेसबुक का Lite Version App है और कम स्पेस होने पर भी चल जाएगा।
  • उसके बाद Facebook App को खोलें और Sign Up पर क्लिक करें।
  • अब आप जरूरी जानकारी भरें और Sign Up पर क्लिक करें। (मोबाइल में भी सभी स्टेप ऊपर की तरह ही होगा)
  • Mobile में Facebook App पर Sign Up करने के बाद जरूरी जानकारी भरें और फेसबुक चलाएं।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.