नई दिल्ली। मथुरा के गोवर्धन में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठीं महिलाओं पर बिजली गिर गई। दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि रविवार को नत्थो देवी (38) पत्नी नहने, मायादेवी (36) पत्नी जगदीश, जशोदा (48) और राजन निवासीगण सैनी मोहल्ला गोवर्धन मनोज पुत्र हरिबाबू कौशिक निवासी महमदपुर के खेत में धान से खरपतवार नुकाने गई थीं। दोपहर में झमाझम बरसात शुरू हुई। महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे बैठ गईं। आसमान से तड़तड़ाती बिजली महिलाओं पर जा गिरी। नत्थो देवी, मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशोदा और राजन झुलस गईं।
आधा घंटे तक महिलाएं पेड़ के नीचे अचेतावस्था में पड़ी रहीं। किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने फोन कर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से सीएचसी गोवर्धन पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जशोदा और राजन का उपचार चल रहा है। डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हुई है। दो महिलाएं घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बिजली से घायल महिलाओं को लेकर जा रही निजी अस्पताल की एंबुलेंस 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। एकता तिराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी चाय की दुकान में तमासबीन बने रहे। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए स्थानीय युवकों ने ई-रिक्शा एवं सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया, तब कहीं जाकर एंबुलेंस को रास्ता मिल सका।
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के…
Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…
Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…
Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…
Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…
Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…
This website uses cookies.