Advertisement

Lata Mangeshkar Death: 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला का हुआ निधन, ‘भारत रत्न’ लता ने करियर में जीते ये अवॉर्ड्स जानें

Lata Mangeshkar Death

Lata Mangeshkar Death

Share
Advertisement

नई दिल्लीः अपने मधुर आवाज से सभी का दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar Death) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मीं लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने सुपरहिट गानों की लंबी लाइन लगा दी। जबकि म्यूजिक लवर्स के लिए वह सिर्फ एक गायिका नहीं बल्कि एक देवी थीं।

Advertisement

भारत रत्न लता मंगेशकर जी (Lata Mangeshkar Death) ने अपनी गायिकी के दम पर न सिर्फ लोगों के दिलों में छाप छोड़ी बल्कि कई बड़े अवॉर्ड्स जीतकर दुनियाभर में देश का नाम भी रोशन किया है। तो आइए जानते हैं लता जी को किन-किन पुरस्कारों से नवाजा गया। संगीत की शान लता मंगेशकर को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया चुका है।

गायन के दम पर पद्म भूषण पुरस्कार पाने में भी सफल

मालूम हो कि उन्हें यह सम्मान 1972, 1975 और 1990 में दिया गया था। जिसके बाद उन्हें 1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994 में फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इतना ही नहीं लता जी 1969 में अपने गायन के दम पर पद्म भूषण पुरस्कार पाने में भी सफल रहीं। दरअसल अपनी आवाज से वह लगातार ये साबित करती रहीं कि वो एक नहीं, बल्कि कई पुरस्कारों की हकदार हैं।

जिसके बाद उन्हें 1989 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा 1993 में लता की झोली में फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार आया। दरअसल उनका संगीत सुनने के बाद ऐसा लगता था जैसे मानो मां सरस्वती उनके कंठ में खुद विराजमान है। बता दें कि 2001 में देश की रत्न लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था।

लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया

इन सभी पुरस्कारों से सम्मानित होने के बाद लता जी यहीं नहीं रुकीं। उन्हें राजीव गांधी पुरस्कार मिला, एन.टी.आर. पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण, स्टारडस्ट का लाइफटाइम अचीवमेंट, जी सिने का लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया था। भारत रत्न लता मंगेशकर जी के (Lata Mangeshkar Death) निधन से हर तरफ सन्नटा और मातम पसरा है। लेकिन उनके सदाबहार गाने हमें हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *