Advertisement

Lata Mangeshkar Death: मुंबई के कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Lata Mangeshkar Death

Lata Mangeshkar Death

Share
Advertisement

नई दिल्लीः अपनी मधुर आवाज से सभी का दिल जीतने वाली स्वरा कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Death) का आज सुबह 8 बजे निधन हो गया है। आपको बता दें कि वह पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती थीं। जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी को लता मंगेशकर कोविड पॉजिटिव (covid positive) पाई गई थीं।

Advertisement

मालूम हो कि भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन (Lata Mangeshkar Death) के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है। इस बीच लता मंगेशकर जी के घर के बाहर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की ओर से पूरी सुरक्षा और चौकसी बरती जा रही है। इसके अलावा पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसके बाद दो दिनों तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा।

मिलिट्री वाहन से अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी

इसके साथ ही भारत रत्न लता मंगेशकर जी मिलिट्री वाहन से अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी। बताया जा रहा है पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार आज शाम शिवाजी पार्क में किया जाएगा। वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे।

कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने आगे बताया कि लंबे समय से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थीं। उनके निधन (Lata Mangeshkar Death) की खबर आने के बाद से ही मुंबई पुलिस ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। जबकि अस्पताल के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है।

हॉस्पिटल पहुँच कर लता जी के अंतिम दर्शन- नितिन गडकरी

इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुँच कर स्वर कोकिल भारत रत्न लता मंगेशकर जी के अंतिम दर्शन किए। उनके परिवार को सांत्वना दी। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा लता दीदी हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। सब देशवासियों की तरह मेरे लिए भी उनका संगीत बहुत ही प्रिय रहा है, मुझे जब भी समय मिलता है मैं उनके द्वारा गाए गए नगमें जरूर सुनता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *