Advertisement

Lal Krishna Advani: भारत रत्न से सम्मानित होंगे लालकृष्ण आडवाणी, BJP नेताओं ने दी बधाई

Lal Krishna Advani will be honured with bharat ratan award in hindi
Share
Advertisement

Lal Krishna Advani: भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्छ सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार की राजनीति में जननायक कहलाए जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी। और अब लालकृष्ण अडवानी को ये सम्मान मिलने से भाजपा नेताओं में खुशी का माहौल है। 

Advertisement

Lal Krishna Advani:‘निर्णय से हुई हर्ष की अनुभूति’

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। आडवाणीजी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है।

 ‘देश के पुनर्निमाण में अडवाणी जी की भूमिका’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी जी की अहम भूमिका रही है। आडवाणी जी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है।

 CM योगी ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्याथ ने लालकृष्ण अडवानी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘ पूर्व उपप्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है। राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं। आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई!’ 

ये भी पढ़ें- Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी होंगे भारत रत्न से सम्मानित, पीएम ने दी जानकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें