Advertisement
बड़ी ख़बर

जानें कौन है द्रौपदी मुर्मू, जो राष्ट्रपति पद के लिए BJP की बनीं पहली पसंद

Share
Advertisement

नई दिल्ली: देश की पहली आदिवासी राज्यपाल बनीं द्रौपदी मुर्मू आज एक बार फिर से चर्चा में हैं। कद्दावर महिला शख्सियतों में शुमार द्रौपदी मूर्मू को झारखंड में सबसे लंबी अवधि तक राज्यपाल (Draupadi Murmu Profile) रहने का गौरव हासिल है। अब हाल ही में BJP ने द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करते वक्त इस बात पर जोर दिया कि इस बार एक महिला आदिवासी राष्ट्रपति को मौका मिलना चाहिए। झारखंड में द्रौपदी मुर्मू का छह साल से अधिक का कार्यकाल विवादों से परे रहा।

Advertisement

झारखंड में सबसे लंबी अवधि तक राज्यपाल रहने का गौरव हासिल

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की (Draupadi Murmu Profile) एकमात्र राज्यपाल रहीं, जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। हालांकि वे पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी राज्यपपाल पद पर बनी रहीं। उनका कार्यकाल 17 मई 2021 को समाप्त हो गया। द्रौपदी मुर्मू आदिवासियों, बालिकाओं के हितों को लेकर सजग रहीं। आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर वे कई बार सरकार को सीधे निर्देश देते हुए नजर आईं। आदिवासी राज्यपाल बनाई गई थीं। इसके अलावा एक विधायक के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शानदार काम किया है। उन्हें साल 2007 में नीलकंठ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। तब ओडिशा विधानसभा की तरफ से उन्हें वो अवॉर्ड दिया गया था।

Read Also:- BJP अध्य़क्ष जेपी नड्डा का बड़ा ऐलान, NDA की तरफ से Draupadi Murmu होंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

राष्ट्रपति पद के लिए BJP की बनीं पहली पसंद

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Profile) ने अपने काम से हमेशा ही सभी के दिलों को जीता है। उन्होनें हमेशा से ही अपने काबिले तारीफ काम से अपनी खुद की अच्छी छवि बनाई हुई है। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (BJP President Draupadi Murmu) ने कहा कि हमारा काम लोगों के पास जाना, निर्वाचक मंडल के सदस्यों तक पहुंचना और उनका सहयोग लेना है। मैं सभी दलों और राज्यों से समर्थन के लिए अनुरोध करूंगी। मैं आश्चर्य हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। 

जानें कौन है द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद के लिए BJP की बनीं पहली (Draupadi Murmu Profile) पसंद द्रौपदी मुर्मू ओडिशा प्रदेश से आती हैं। उनका जन्म 20 जून 1958 को हुआ। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू और पति का नाम श्याम चरम मुर्मू है। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की संथाल परिवार से आती हैं। मयूरभंज जिले के कुसुमी ब्लॉक के उपरबेड़ा गांव में उनका लालन-पालन एक आदिवासी परिवार में हुआ। द्रौपदी मुर्मू ने 1997 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के राजरंगपुर जिले में पहली बार पार्षद चुनी गईं। इसके बाद बीजेपी की ओडिशा ईकाई की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.