Advertisement

Karnataka: हिजाब विवाद के पीछे राज्य मंत्री ने बताया कांग्रेस का हाथ, कहा- स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य

Hijab Row

Karnataka hijab controversy

Share
Advertisement

नई दिल्लीः कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कक्षा में कुछ छात्र हिजाब पहनकर आई। जिसके बाद कॉलेज परिसर ने छात्राओं को बाहर चले जाने को कहा। इसके बाद मामला और बढ़ गया और स्थिति यह है कि यह मामला अब राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी फैल गया है। इतना ही नहीं, कई जगहों से हिंसा की घटनाएं भी सामने आ चुकी है।

Advertisement

इस बीच कर्नाटक (Government Karnataka) में हिजाब पर जारी विवाद के चलते राज्य सरकार के राजस्व मंत्री आर. अशोक का कहना है कि सरकार न तो हिजाब और न केसरी के पक्ष में है। राजस्व मंत्री आर. अशोक ने आगे कहा कि स्टूडेंट्स गलियों में या फिर जहां जो चाहें पहनें लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है। उनका कहना है कि इस घटना के बीच पीछे कांग्रेस का हाथ है।

आपको बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) के निर्देश पर राज्य में 3 दिन के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए है। वहीं राज्य सरकार (Government Karnataka) के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया है कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम के तौर पर स्कूल और कॉलेज को बंद किया है।

हिजाब विवाद पर बोलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका

मालूम हो कि हिजाब पर जारी विवाद को लेकर कांग्रेस महासिचव प्रियंका का कहना है कि महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का पूरा अधिकार है, चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो या जींस। प्रियंका गांधी ने कहा- महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। दरअसल उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब. यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार महिलाओं को भारतीय संविधान ने दिया है. महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो. #ladkihoonladsaktihoon (लड़की हूं, लड़ सकती हूं)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *