Advertisement

Kalyan singh died: नहीं रहे पूर्व सीएम कल्याण सिंह, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Share
Advertisement

लखनऊ:  शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह इस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होनें 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताते चलें कि पूर्व सीएम पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनको सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगभग तीन दशक पहले अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह एक प्रमुख हिंदू नेता के तौर पर उभरे थे। हालांकि उस घटना के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

साथ ही बता दें कि अपने लंबे राजनीतिक सफर के दौरान कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। 89 वर्ष के कल्याण सिंह की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें कुछ समय से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा हुआ था। ‌तभी कल्याण सिंह की शनिवार को बिगड़ती तबियत को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरा निरस्त किया और वे सीधे अस्पताल पहुंचे थे।

पूर्व सीएम ने 90 के दशक में बीजेपी के राममंदिर आंदोलन को कल्याण सिंह ने ही अलग पहचान दी। अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने की जिम्मेदारी ली और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी सन् 1932 को अलीगढ़ में अतरौली तहसील के मढ़ौली ग्राम के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ। बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। कल्याण सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें