Advertisement
बड़ी ख़बर

भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 मछुआरों को बचाया

Share
Advertisement

नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों को बचा लिया है। इन मछुआरों को भारतीय नौसैनिक पोत (आईएनएस) खंजर के जरिये सुरक्षित निकाला गया है। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, बंगाल की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस खंजर ने तमिलनाडु के तट से 130 समुद्री मील दूर फंसे 36 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया है।

Advertisement

 उन्होंने कहा, ये मछुआरे तीन नौकाओं में सवार थे। आईएनएस खंजर तीनों नौकाओं को समुद्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 30 घंटे से अधिक लंबा अभियान चलाकर तट पर ले आया। आईएनएस खंजर बंगाल की खाड़ी में अभियान संबंधी तैनाती पर है। उसे तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील दूर तीन नौकाएं-सबरीनाथन, कलाईवानी और वी सामी दिखाई दी थीं।

कमांडर मधवाल ने कहा, नौकओं में सवार 36 मछुआरे तमिलनाडु के नागपट्टिनम से हैं और खराब मौसम के कारण वे दो दिन से समुद्र में फंसे हुए थे। उनके पास ईंधन नहीं था, कोई अन्य सुविधाएं नहीं थीं और नौका के इंजन भी खराब हो गए थे। नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि पोत ने नौकाओं को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराईं और 30 घंटे से अधिक लंबा अभियान चलाकर शुक्रवार को चेन्नई में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें: Katrina ने विक्की के साथ देखी रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, बताया कैसी है मूवी

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.